भारत के चर्चित व्यवसायी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को देख कर पहचाना मुश्किल है। वे समझ चुके हैं कि फिट और स्मार्ट बॉडी सिर्फ हीरो-हीरोइन या मॉडलों के लिए ही नहीं बल्कि किसी नामी बिजनेसमैन के लिए भी उतनी ही जरूरी है। तभी तो उन्होंने सिर्फ 18 महीनों में 108 किलो वजन घटा कर टोन्ड बॉडी बना ली है।
विज्ञापन
बिन सर्जरी अनंत अंबानी ने ऐसे घटाया इतना वजन
2 of 6
- फोटो : twitter
अनंत के 21वें जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने उनके साथ तस्वीर ट्विटर पर डाली और लिखा कि अनंत ने 18 महीनों में बिना किसी सर्जरी के 108 किलो वजन घटाया, क्या इच्छा शक्ति है! उसके बाद से अनंत की पुरानी और अब की तस्वीरें शेयर होने लगीं।
विज्ञापन
बिन सर्जरी अनंत अंबानी ने ऐसे घटाया इतना वजन
3 of 6
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर ये हालिस किया है। इसलिए जानना तो बनता है कि आखिर क्या था उनका रूटीन और फिटनेस रिजीम।
बिन सर्जरी अनंत अंबानी ने ऐसे घटाया इतना वजन
4 of 6
अनंत ने डेढ़ साल पहले खुद से एक वादा किया था कि अपना मोटापा कम करेंगे। वो बिलकुल प्राकृतिक और सुरक्षित तरीकों से वजन घटाना चाहते थे न कि लीपोसक्शन जैसी किसी सर्जरी से। इसके लिए उन्होंने डायट सेट की और उसे पूरे तरीके से फॉलो किया।
विज्ञापन
बिन सर्जरी अनंत अंबानी ने ऐसे घटाया इतना वजन
5 of 6
anant ambani
यही नहीं, अनंत ने हर दिन 5-6 घंटों तक कसरत भी की। 21 किलोमीटर तक चलते भी थे। इसके अलावा उन्होंने योगा और ट्रेनिंग पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कड़ी कार्डियो कसरतें कीं और खाने में जीरो-शुगर और कम कार्बोहायड्रेट वाली चीजें ही खाईं। उन्होंने ध्यान रखा कि उनके खाने में फैट और प्रोटीन की मात्रा पर्याप्त रहे।
नीता अंबानी अपने बेटे की इस बड़ी सफलता पर बुत खुश हैं। लगातार 500 दिनों तक अपने बेटे को पसीने में भीगे इतनी मेहनत करते देख उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि उसने इतने मुश्किल चुनौती से लड़ने के लिए जो लगन और मजबूत इच्छा शक्ति दिखाई है वो उनके और दूसरों के लिए भी एक प्रेरणा है।