आज के दौर में एटीएम मशीन हर किसी की जरुरत है। लाखों लोग हर रोज एटीएम से पैसे की निकासी करते हैं। ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि एटीएम इस्तेमाल करने से आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं तो आप विश्वास नहीं करेंगे पर ये सच है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। एटीएम मशीन पर गंभी बीमारी फैलाने वाले कीटाणु मौजूद होते हैं।
हाल ही में एक रिसर्च सामने आया था कि फोन स्क्रीन पर उतने कीटाणु होते हैं जितने टॉयलट सीट पर होते हैं। तब से लोग फोन के इस्तेमाल को लेकर जागरुक हुए। लेकिन इस खतरनाक कीटाणु से आप कहां तक बच सकते हैं। बता दें कि एक नए रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि एटीएम मशीन पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा कीटाणु होते हैं और इस कारण आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।
रिसर्च के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि एटीएम मशीन के की-पैड्स पर पब्लिक टॉयलेट सीट्स की तरह ही कीटाणु मौजूद होते हैं।
ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने एटीएम मशीन के और पब्लिक टॉयलेट के स्वैब्स लिए और उनकी तुलना की। दोनों स्वैब में ऐसे कीटाणु पाए गए जिनसे डायरिया जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है।