फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: मौजूदा समय में भारत में नहीं लग रही बच्चों को वैक्सीन, तो तब तक इन चार तरीकों से करें उनका बचाव

Mon, 13 Sep 2021 06:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना से बच्चों को बचाने के उपाय - फोटो : iStock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

लगभग पूरी दुनिया में कोरोना वायरस अपना कहर दिखा चुका है और हर किसी की जिंदगी किसी न किसी रूप में इस वायरस से प्रभावित हुई है। ऐसे में जरूरी है कि खुद का और अपने परिवार का ध्यान रखा जाए, ताकि इस कोरोना वायरस से बचा जा सके। यही नहीं, हर किसी को अपनी बारी आने पर कोरोना की वैक्सीन जरूर लेनी है। कोरोना की दो डोज आपको इस वायरस से बचाने में मदद करती है और आपकी शरीर को वायरस से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करती है। हालांकि, अभी भारत में बच्चों को वैक्सीन नहीं लग रही है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे शुरू किया जा सकता है। लेकिन तब तक जरूरी है कि आप खुद अपने बच्चों का ध्यान रखें और वो भी कुछ बातों का ध्यान रखकर आप ऐसा कर सकते हैं। तो चलिए जानते है उन चीजों के बारे में, जिससे आप अपने बच्चे को कोरोना से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना से बच्चों को बचाने के उपाय - फोटो : iStock
मास्क पहनाएं
  • बच्चों की सुरक्षा का जो सबसे पहला हथियार है, वो है मास्क। आपको अपने बच्चे को मास्क पहनाना चाहिए और इसकी जरूरत के बारे में बताना भी चाहिए। मास्क पहनाकर आप अपने बच्चे को काफी हद तक कोरोना के वार से बचा सकते हैं। इसलिए एक ऐसा मास्क पहनाएं जो बच्चे के चेहरे पर पूरी तरह फीट बैठे।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना से बच्चों को बचाने के उपाय - फोटो : iStock
ऐसा हो खाना
  • इस कोरोना काल में जरूरी है कि बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत किया जाए, जिसके लिए आप विटामिन-सी युक्त चीजें उन्हें खिला सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें विटामिन- डी, कैल्शियम और जिंक से भरी चीजें भी खाने में जरूर दें।

4 of 5
कोरोना से बच्चों को बचाने के उपाय - फोटो : iStock
लोगों से न मिलने दें, हाइजीन का रखें ध्यान
  • आपको अपने बच्चे को घर पर ही रखना है, और किसी बाहरी व्यक्ति से मिलाने से बचाना चाहिए। पार्क में कुछ समय के लिए न जानें दें, कहीं दुकान-मॉल साथ न लेकर जाएं। हालांकि, कई जगहों पर स्कूल खुल गए है। ऐसे में अगर आपका बच्चा घर से बाहर जा रहा है, तो उसके हाइजीन का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना से बच्चों को बचाने के उपाय - फोटो : iStock
व्यायाम कराएं
  • आपको अपने बच्चों को हल्के-फुल्के व्यायाम भी कराते रहने चाहिए। हालांकि, ज्यादा हैवी व्यायाम उन्हें न कराएं। बच्चों को आप छत पर, घर के गार्डन में टहलने को कह सकते हैं। दरअसल, जो बच्चे व्यायाम नहीं करते हैं उन्हे कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इसिलए जरूरी है कि उन्हें पॉजिटिव रखने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करवाएं।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें