Causes of Gas in The Stomach: खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना और पेट फूलना यानी ब्लोटिंग एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो-चार होते हैं। अक्सर हम मानते हैं कि यह समस्या केवल जंक फूड या अन्हेल्दी खानपान की वजह से होती है। हालांकि, यह पूरी तरह सच नहीं है। मशहूर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट और लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में इस समस्या के पीछे की तीन बड़ी वजहें बताई हैं।
एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षित डॉ. सेठी के अनुसार, पेट में गैस बनने का कारण सिर्फ हमारी डाइट ही नहीं, बल्कि कुछ स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां भी हैं। इन कारणों को समझना बहुत जरूरी है ताकि इस समस्या से सही तरीके से निपटा जा सके। आइए इस लेख में जानते हैं कि डॉ. सेठी ने किन तीन बड़ी वजहों का जिक्र किया है।