सोट्रोविमैब एंटीबॉडी दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है सोट्रोविमैब
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोट्रोविमैब एक प्रकार की मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है जो ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रमुख म्यूटेशनों के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकती है। जीएसके की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "ये डेटा ओमाइक्रोन वैरिएंट के संक्रमण को लेकर किए गए अध्ययन के आधार पर साझा किए गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना के अब तक के कई अन्य संक्रामक वैरिएंट्स के खिलाफ भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके परिणाम काफी संतोषजनक रहे हैं।