फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह : सोते समय न करें ये गलतियां, नहीं आ पाती है अच्छी नींद

Sun, 02 May 2021 08:53 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या जिम्मेदार है - फोटो : Pixabay

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष
आजकल कई सारे लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना पड़ता है कि उन्हें नींद आ जाती है लेकिन नींद रात में टूट जाती है या फिर अच्छी नींद न आने के कारण अगले पूरे दिन वे थकान अनुभव करते हैं। इसके लिए काफी हद तक हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या जिम्मेदार है, जिन लोगों की दिनचर्या व्यवस्थित है, उनमें इस तरह की समस्या ज्यादा नहीं पाई जाती है। ऐसे में अगली स्लाइड्स से जानिए कि सोते समय किन गलतियों को करने से होती है अनिद्रा की समस्या। 

विज्ञापन

2 of 5
सोने का एक तय समय टल जाता है - फोटो : Pixabay

मोबाइल फोन पास रखकर सोना
फोन को सिर के पास रखकर सोना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। ऐसा करने से व्यक्ति का दिमाग फोन पर ही होता है। नींद में भी उसे बार-बार ख्याल आता है कि फोन सिर के पास ही रखा है न और नींद टूटती है और फोन पास में रखे होने के कारण व्यक्ति सोने का प्रयत्न भी नहीं करता है। ऐसे में सही समय पर वो सो नहीं पाता है और सोने का एक तय समय टल जाता है, जिसके बाद अच्छी नींद नहीं आती है। 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
सोने के लिए प्रयत्न करना पड़ेगा - फोटो : social media

खाना खाते ही सोना
यदि आप देर से खाना खाते हैं और सोने को जाते हैं तो तय बात है कि आपको अच्छी नींद नहीं आएगी। पहले तो आपको सोने के लिए प्रयत्न करना पड़ेगा और यदि नींद जल्दी आ भी गई तो रात में नींद टूटने की संभावना बहुत हद तक है क्योंकि शरीर को पानी की आवश्यकता लगती है ,जिस वजह से आपकी नींद खुल सकती है और फिर आपको सोने के लिए प्रयत्न करना पड़ेगा। 

4 of 5
नींद खुल जाती है और घबराहट आदि की समस्या होने लगती है - फोटो : सोशल मीडिया

दाईं करवट सोना 
दाईं करवट सोने पर भी अनिद्रा की समस्या हो सकती है क्योंकि ऐसे सोने पर खाना ठीक से पच नहीं पाता है, एसिडिटी, पेट में भारीपन, जलन आदि महसूस होती रहती है। ऐसे में कई बार एसिड शरीर में ऊपर की तरफ भी आने लगता है जिस वजह से बेसमय रात में कभी भी नींद खुल जाती है और घबराहट आदि की समस्या होने लगती है इसलिए सोते वक्त सीधे या बाईं करवट पर सोना ही सही माना जाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात में चिंता न करें - फोटो : social media
चिंता करना 
सोते समय बहुत जरूरी है कि आप अपने दिमाग को खाली करके सोएं या फिर कुछ अच्छा सुनकर या पढ़कर सोएं क्योंकि यदि आप सोते वक्त अपने दिमाग को किसी भी बात की चिंता करने में लगा देते हैं और आपको नींद आ जाती है तो दिमाग में वही विचार चलते हैं, जिस वजह से कई बार बुरे सपने आते हैं और घबराकर आपकी नींद खुल जाती है और फिर नींद नहीं आती है इसलिए रात में चिंता न करें। 
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें