फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: रोजाना सोने से पहले पिएं एक गिलास गर्म नींबू पानी, शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे

Thu, 30 Sep 2021 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

मानव शरीर में अगर किसी भी चीज की थोड़ी सी भी कमी होती है, तो हम बीमारियों की तरफ बढ़ने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम हर उस चीज का ध्यान रखें, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। जैसे- पानी, हमारे शरीर में पानी की कमी से हमें कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए। हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए तो पानी सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। पानी ही तो है जो हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर गर्म पानी में नींबू का रस मिल दिया जाए, तो इससे हमारे शरीर को गजब के कई फायदे मिल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-सी मिलता है
  • मानव शरीर के लिए विटामिन-सी बेहद जरूरी है, जो आपको नींबू से मिल सकता है क्योकि इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
वजन घटने में मदद मिलती है
  • अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो भी आपकी मदद नींबू पानी कर सकता है। इसके लिए आपको रोजाना सोने से पहले गर्म नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पाचन बेहतर रहता है
  • अगर व्यक्ति का पाचन ठीक न हो, तो यहां से बीमारियों की शुरुआत हो सकती है। इसलिए खाना ठीक से पचे, इसके लिए आप रात को सोने से पहले रोजाना एक गिलास गर्म नींबू पानी पी सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर हाइड्रेटेड रहता है
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है, जिसमें आपकी मदद नींबू पानी कर सकता है। आप सोने से पहले एक गिलास नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें