क्या आप बहुत जल्दी थक जाते हैं। ऐसा अकेले आप के साथ ही नहीं होता बल्कि दुनिया में मौजूद करोड़ों लोगों को ऐसे ही एहसास से जूझना पड़ता है। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं तो इन बातों से दूर ही रहें।
विज्ञापन
2 of 6
अगर आप पानी पीने से कतराते हैं तो ये भी आपकी शक्ति को कम देता है। शरीर में पानी की कमी होने पर खून गाढ़ा हो जाता है जिससे सर्कुलेशन के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस समस्या से बचने के लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीएं।
विज्ञापन
3 of 6
कमजोरी महसूस होना खून में आयरन की कमी की ओर भी इशारा करता है। इससे बचने के लिए अपने खाने में उन चीजों को शामिल करें जो आयरन की कमी को पूरी करते हों। जैसे नट्स, बीन्स, दालें, पत्तेदार सब्जियां आदि।
4 of 6
- फोटो : getty images
कुछ लोग वजन घटाने के लिए सुबह नाश्ता करना छोड़ देते हैं। जबकि कुछ लोग वजन कम करने के लिए पूरे के पूरे दिन उपवास रखते हैं। ऐसा करने से बचें। हमारे शरीर को एनर्जी कैलोरीज की जरुरत पड़ती है। सही मात्रा में कैलोरी न मिलने पर हमें थकान का अनुभव होने लगता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
अगर आप कमजोरी की वजह से जिम छोड़ना चाहते हैं तो ऐसा न करें बल्कि कोई दूसरा एक्सरसाइज ट्राई करें। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि हल्के एक्सरसाइज आपके एनर्जी लेवल को कई गुना बढ़ा देते हैं।
अगर आप सुबह उठते ही कमजोरी का अनुभव करते हैं तो अपने सोने के समय को सही करें। रिसर्च में ये पाया गया है कि जिन लोगों के सोने का समय अनियमित होता है उन्हें कमजोरी का एहसास ज्यादा होता है। कोशिश करें 10 बजे तक जरूर सो जाएं।