फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: ये चार आदतें दूर कर सकती हैं बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या, आज से ही दिनचर्या में करें शामिल

Sat, 14 Feb 2026 08:09 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Symptoms Of High Cholesterol in Body: आज के समय में शरीर में अधिक बैड कोलेस्ट्रॉल होना एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इसके पीछे कई कारण हैं, इनमें से एक बड़ा कारण हमारी ही कुछ गलतियां हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हाई कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Freepik.com
How to Lower LDL Cholesterol Naturally:  शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है, जो धीरे-धीरे हमारी धमनियों में जमा होकर ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, खून में मोम जैसे इस पदार्थ का अधिक होना, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कई गुना बढ़ा देती है। मगर अच्छी बात यह है कि हम अपनी जीवनशैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करके इस स्थिति को नेचुरल रूप से नियंत्रित कर सकते हैं। 

हमारा शरीर खुद भी कोलेस्ट्रॉल बनाता है, लेकिन जब हम बाहर से फैट और अनहेल्दी खाना लेते हैं, तो यह असंतुलित हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने का मतलब सिर्फ दवाओं का सहारा लेना नहीं है, बल्कि अपनी उन दैनिक आदतों में सुधार करना है जो लीवर को अधिक कोलेस्ट्रॉल बनाने के लिए उत्तेजित करती हैं।

अगर आप अपनी दिनचर्या में धूम्रपान छोड़ने, फाइबर बढ़ाने और सक्रिय रहने जैसे संकल्प लेते हैं, तो बिना किसी साइड इफेक्ट के आप अपने दिल को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे चार आदतों के बारे में जानते हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल को सकारात्मक रुप से बदल सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धूम्रपान - फोटो : Freepik.com
धूम्रपान से बना लें दूरी
धूम्रपान न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह आपके 'गुड कोलेस्ट्रॉल' को भी कम करता है। तंबाकू में मौजूद रसायन धमनियों की दीवारों को खुरदरा बना देते हैं, जिससे वहां फैट जमा होना आसान हो जाता है।  जैसे ही आप धूम्रपान छोड़ते हैं, आपका बीपी संतुलित होने लगता है और एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) का लेवल बढ़ जाता है, जो धमनियों से बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने का काम करता है।

ये भी पढ़ें- Infertility: इनफर्टिलिटी के लिए कौन ज्यादा जिम्मेदार महिला या पुरुष, क्यों बढ़ रही है दिक्कत? विशेषज्ञ से जानिए
विज्ञापन

3 of 5
पौष्टिक खानपान - फोटो : Adobe
आहार में करें बदलाव
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए 'ट्रांस फैट' और 'सैचुरेटेड फैट' जैसे मक्खन, रेड मीट और तले-भुने खाने से परहेज करना चाहिए। इसके बजाय ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे अखरोट, अलसी के बीज और जैतून के तेल को शामिल करें।  ये हेल्दी फैट धमनियों की सूजन को कम करते हैं और हृदय की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे खून का संचार अच्छा बना रहता है।

ये भी पढ़ें- Arthritis Risk: दिनचर्या की ये गलतियां 35 में ही बना देती हैं आर्थराइटिस का मरीज, अभी से बरतें ये सावधानियां

4 of 5
ओट्स बनाना स्मूदी - फोटो : freepik.com
फाइबर की मात्रा बढ़ाएं
फाइबर, विशेषकर 'सॉल्युबल फाइबर', बैड कोलेस्ट्रॉल को ब्लडफ्लो में अवशोषित होने से रोकता है। यह स्पंज की तरह काम करता है और कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अपनी डाइट में ओट्स, फलियां, सेब और नाशपाती जैसे रेशेदार फलों को जरूर शामिल करें। प्रतिदिन पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्यायाम - फोटो : freepik
जरूर करें नियमित व्यायाम
शारीरिक सक्रियता कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग, साइकिलिंग या योग 'बैड कोलेस्ट्रॉल' को जलाकर एनर्जी में बदलने में मदद करता है। नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर में एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। अपनी सेहत की जिम्मेदारी खुद लें और आज से ही इन आदतों को अपनाकर एक स्वस्थ हृदय और लंबी आयु की नींव रखें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें