समाज के हर वर्ग के लिए सरकार ने अलग-अलग तरह की सुविधाएं दे रखी हैं, जो आम आदमी के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं। इन्हीं में एक है ईएसआई यानी कर्मचारी राज्य बीमा योजना। दरअसल, कम आय वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने इस बीमा योजना को उपलब्ध करवाया है। हालांकि इस योजना के तहत आने वाले अस्पतालों का संचालन राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है। निजी कंपनियों, फैक्ट्रियों और कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को इसका फायदा मिलता है। नेशनल स्टैटिकल ऑफिस यानी एनएसओ द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते जुलाई महीने में 13 लाख से अधिक नए सदस्य ईएसआई योजना में शामिल हुए हैं, जिसमें दो लाख से अधिक महिलाएं हैं। इस योजना में पंजीकृत होने वाले कर्मचारियों को एक कार्ड दिया जाता है, जिसे ईएसआई कार्ड कहते हैं। आइए जानते हैं ईएसआई कार्ड के फायदों के बारे में...