फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीना कोठारी: इन बड़ी कंपनियों की मालकिन हैं मुकेश अंबानी की बहन, रहती हैं चकाचौंध की दुनिया से दूर

Thu, 25 Mar 2021 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mukesh ambani and nina kothari - फोटो : twitter and Facebook/Ojas Rajani Celebrity Makeup Artist N Hairstylist
बात जब भी देश के बड़े बिजनेसमैन की होती है, तो इस सूची में मुकेश अंबानी का नाम जरूर आता है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर वे रिलायंस इंडस्ट्री को खूब ऊपर लेकर गए हैं। लोग मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बारे में वैसे तो लगभग सबकुछ जानते हैं, लेकिन जब बात मुकेश अंबानी की बहन की आती है तो उनके बारे में लोग बेहद ही कम या न के बराबर जानते हैं। तो चलिए हम आपको मुकेश अंबानी की बहन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं, जो शायद अब तक आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
nita ambani - फोटो : facebook/nita ambani
भाभी की हैं चहेती
  • दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं उनका नाम है नीना कोठारी, जो कि मुकेश अंबानी की बहन हैं। नीना मीडिया के सामने बेहद ही कम आती हैं, जिसकी वजह से उनकी तस्वीरें व वीडियो बेहद ही कम हैं। वहीं, वे अपनी बड़ी भाभी नीता अंबानी की चहेती हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि अपनी दूसरी भाभी टीना अंबानी से उनकी बनती नहीं है। टीना अंबानी से भी नीना अच्छा रिश्ता साझा करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
nina kothari - फोटो : facebook/Ojas Rajani Celebrity Makeup Artist N Hairstylist
इनसे की है शादी
  • बात अगर नीना कोठारी की शादी की करें, तो वे एचसी कोठारी ग्रुप के चेयरमैन रहे भद्रश्याम कोठारी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। हालांकि, भद्रश्याम अब इस दुनिया में नहीं हैं, क्योंकि साल 2015 में कैंसर की वजह से उनका देहांत हो गया था।

4 of 6
Kokilaben Ambani, Sandeep Khosla & Nina Kothari - फोटो : facebook/Tandem Communications
क्या काम करती हैं नीना कोठारी
  • अपने पति भद्रश्याम कोठारी के निधन के बाद नीना अपना फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं। मौजूदा समय में वे कोठारी शुगर मील्स की मालिकन हैं, जिसके चलते उनका नाम कई पावरफुल महिलाओं की सूची में आता है।
विज्ञापन

5 of 6
mukesh ambani, neeta ambani and nina kothari - फोटो : facebook/Ojas Rajani Celebrity Makeup Artist N Hairstylist
कितने हैं बच्चे
  • नीना कोठारी की एक बेटी नयनतारा और बेटा अर्जुन कोठारी है। जहां साल 2012 में नयनतारा ने शादी कर ली थी, तो वहीं साल 2019 में अर्जुन भी शादी रचा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mukesh ambani house - फोटो : facebook/nita ambani
मुकेश अंबानी ने दी थी पार्टी
  • अपनी भांजी नयनतारा की शादी की प्री वेडिंग पार्टी मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया में दी थी। अर्जुन बतौर कठारी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर शुगर मिल्स, पेट्रोलियम बिजनेस और केमिकल बिजनेस को संभाल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें