फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2018: घर को सजाएं रंगोली के इन बेस्ट डिजाइन के साथ, बनाने में आसान और दिखने में सबसे खूबसूरत

Wed, 07 Nov 2018 09:01 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
rangoli
मौका चाहे कोई भी हो, त्योहारों में अगर घर के दरवाजे पर रंगोली न बनी हो तो त्योहार कुछ अधूरे से लगते हैं। रंगोली को काफी शुभ माना जाता है । चंद दिनों में हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने वाला है। लोग महीनों पहले से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में रंगोली भी इस तैयारी का एक अहम हिस्सा है। माना जाता है कि घर के बाहर रंगोली बनाने का मतलब होता है कि आप देवी महालक्ष्मी को अपने घर आमंत्रित कर रहे हैं। हर साल दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों की महिलाएं दरवाजे के बाहर खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाती हैं। प्राचीन समय से घर को सजाने और उत्सव मनाने के लिए रंगोली बनाने की परंपरा रही है। पहले के समय में लोग अपने घर के दरवाजे पर चावल के आटे और फूलों से बनी रंगोली बनाया करते थे। वैसे तो रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है लेकिन बदलते समय के साथ इसके डिजाइन और तरीकों में काफी बदलाव देखा गया। आइए जानते हैं इस बार दिवाली पर कौन से ऐसे बेस्ट रंगोली डिजाइन हैं जो ट्रेंड में रहने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
rangoli
दिवाली पर लाइट, दीयों से तो हर कोई अपने घर को सजाता होगा, लेकिन इस बार अपनी रंगोली को भी दीयों से सजाकर खूबसूरत बनाएं। 
विज्ञापन

3 of 8
rangoli
घर की सजावट की बात हो और बात फूलों की न की जाए तो कमी तो खलेगी ही। इस दिवाली रंगोली डिजाइन बनाने के लिए रंगों की जगह रंग-बिरंगे फूलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आपके त्योहार की रौनक बढ़ा देगा। 

4 of 8
rangoli
ये साधारण रंगोली का डिजाइन आप आसानी से दिवाली के दिन घर पर बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
rangoli
रंगोली मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है, इसलिए इस दिन घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए सुंदर और कलरफुल रंगोली बनाएं।
विज्ञापन

6 of 8
rangoli
अगर आप इस दीवाली अपने मेहमानों को खुश करना चाहते हैं तो आपको इस तरह की रंगोली बनानी चाहिए। इसमें चमकीले रंगों से अनोखा डिजाइन बनाया जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
rangoli
ये रंगोली काफी आसान और सरल होती है। अगर आपके पास जगह की कमी है तो आप ये रंगोली बना सकते हैं। चॉक पाउडर या रंगों की मदद से हाथ से इस रंगोली को बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
rangoli
बाजार में कई रंगों के फूल मिलते हैं जिनसे आप आसानी से पैटर्न बना सकते हैं। अलग-अलग फूलों से काफी सुंदर रंगोली बनाई जा सकती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें