Diwali 2022: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दीपावली त्योहार को काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल 24 अक्तूबर के दिन दिवाली को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पौराणिक मन्याताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी प्रगट हुई थीं। ऐसे में दिवाली आने से काफी पहले ही बाजारों में चहल पहल बढ़ जाती है। इस दौरान हम अपने घरों को सजाने के लिए तरह तरह की चीजों की खरीदारी करते हैं। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन का विशेष महत्व हमारे धर्म ग्रंथों में है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दिवाली के दिन सुबह से शाम तक नहीं करना चाहिए। अगर आप इन चीजों को सुबह से शाम तक नहीं करते हैं। ऐसे में मां की विशेष कृपा आपके ऊपर पड़ती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -