Diwali 2022: दिवाली रीति रिवाज का पर्व है। दीपावली के मौके पर माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी के आगमन का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा पाठ करते हैं। भक्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए तरह तरह के विधि विधान अपनाते हैं। दिवाली में खरीदारी की भी रिवाज है। कोई नए कपड़े खरीदता है तो कोई बर्तन और सोने चांदी के आभूषण घर लाता है। मिठाइयां और घर की सजावट के सामान की भी खरीदारी की जाती है। लेकिन दिवाली के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हे खरीदना शुभ माना जाता है। कम पैसों में पांच सस्ती चीजों को लाकर शुभ फलदायक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। ये रहीं सस्ती चीजें, जिन्हें दिवाली में माना जाता है शुभ।