फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: दिवाली पर वास्तु के हिसाब से करें घर की डेकोरेशन, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Thu, 04 Nov 2021 12:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2021 वास्तु सजावट - फोटो : istock
4 नवंबर को दिवाली है। दीपावली में माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी आपके घर आते हैं। भगवान के आगमन को लेकर लोग कई दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। दीपों के इस पर्व की सबसे खास बाद लोगों के घरों से आने वाला प्रकाश होता है। कार्यालयों से लेकर दुकान और मकान सभी कुछ इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स व दीपक की रोशनी से जगमगाते रहते हैं। जितना खूबसूरत नजारा लोगों के घरों के बाहर का होता है, उतना ही अंदर का भी। माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर घर में खास तैयारी होती है। घर की सफाई से लेकर सजावट तक पर विशेष ध्यान दिया जाता है। दिवाली में अब कम समय बचा है। घर की साफ सफाई और सजावट करने जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का विशेष ध्यान दें। घर की सजावट वास्तु के मुताबिक करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि का वास रहता है। इस दिवाली में घर की सजावट में इन वास्तु टिप्स पर दें ध्यान।
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली 2021 सजावट वास्तु - फोटो : istock
घर से करें कबाड़ बाहर

दिवाली की सजावट से पहले साफ सफाई पर ध्यान दें। वास्तु के मुताबिक, घर पर खराब सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसे में कबाड़ को घर से निकाल दें। कबाड़ का मतलब है, पुरानी व खराब घड़ी, पुराने फटे कपड़े, खराब मशीनें या कोई खराब इलेक्ट्रानिक उपकरण। जिन सामान का आप इस्तेमाल नहीं करते, बेहतर होगा कि वह किसी जरूरतमंद को दे दीजिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली 2021 सजावट वास्तु - फोटो : iStock
घर के कोने कोने को करें साफ 

माता लक्ष्मी और भगवान गणेश आपके घर पधारने वाले हैं, ऐसे में घर की सफाई पर विशेष ध्यान दें। घर के कोने कोने को साफ करें। दीवारों, छत, फैन आदि को अच्छे से साफ करें। घर साफ होगा तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

4 of 6
दिवाली 2021 सजावट वास्तु - फोटो : Istock
घर के मुख्य द्वार की सजावट करें ऐसे

-अगर आपके घर के सामने उत्तर की दिशा में गड्ढा है तो उसे भरवा दीजिए। इसे वास्तु दोष माना जाता है और इससे घर की परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाती हैं।

-आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो मुख्य द्वार पर पिरामिड व लक्ष्मी गणेश की तस्वीर लगा सकते हैं। वहीं घर जा मुख्य द्वार उत्तर दिशा में है या पूर्व दिशा में है तो उसे विशेष रूप से सजाएं।
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली 2021 सजावट वास्तु - फोटो : istock
वास्तु के मुताबिक घर के अंदर की सजावट

आप दिवाली के मौके पर टीवी फ्रिज खरीद रहे हैं तो उसे उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके रखें। भारी सामान को ड्रॉइंग रूम में रख रहे हैं तो उन्हें दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार से सटाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली 2021 सजावट वास्तु - फोटो : iStock
दरवाजे-खिड़कियों पर बनाएं स्वास्तिक का चिन्ह

घर के दरवाजे और खिड़कियों पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं या शुभ लाभ लिख सकते हैं। दरवाजे खिड़कियों में सरसों का तेल जरूर लगाएं ताकि उसने आवाज न आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें