फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: धनतरेस के दिन जरूर ध्यान से खरीद लें झाड़ू, होगी धनवर्षा

Tue, 02 Nov 2021 12:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : istock
इस साल धनतेरस का त्योहार 2 नवंबर को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है और इस दिन से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन लोग अपने-अपने घरों में दीये जलाते हैं और इस दिन को खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग खुद के लिए और अपनों के लिए तोहफे भी खरीदते हैं। इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है और साथ ही इस दिन बर्तन खरीदना भी काफी शुभ होता है। लेकिन क्या आप इस दिन झाड़ू खरीदते हैं? चौंकिए मत जनाब, क्योंकि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का अपना अलग महत्व है। झाड़ू खरीदने को काफी शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ बातें हैं जिनका ध्यान भी देना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : pixabay
दरअसल, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक तो माना ही जाता है। साथ ही मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर झाड़ू खरीदकर घर लाया जाए, तो घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : Istock
धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी बड़े ही जोरों पर होती है। माना जाता है कि इस दिन झाड़ू घर लाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास और संचार होता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

4 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : iStock
ये उपाय करने की मान्यता
  • मान्यता है कि जब आप घर में नया झाड़ू खरीदकर लाएं, तो इसमें एक सफेद रंग का धागा बांध लें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी सही रहती है। इसके अलावा झाड़ू को धनतेरस के दिन फर्श पर लिटाकर रखें, क्योंकि झाड़ू को खड़ा रखना अपशकुन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : istock
पैर रखने से बचें
  • धनतेरस के दिन जब आप झाड़ू खरीदकर लाएं, तो इसे एक कोने में लेटाकर रखें और इस पर पैर रखने से बचें। मान्यता है कि अगर झाड़ू पर पैर रखा जाए, तो इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है, जिसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें