फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कितना कमाते हैं अक्षर पटेल, जानिए क्रिकेटर की नेट वर्थ और कार कलेक्शन

Thu, 20 Jan 2022 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अक्षर पटेल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/akshar.patel
भारत में क्रिकेट का बहुत क्रेज है। वहीं भारतीय खिलाड़ी किसी स्टार से कम नहीं होते। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होती है। भारतीय क्रिकेट टीम के इन्हीं खिलाड़ी में एक नाम अक्षर पटेल का है। अक्षर पटेल का पूरा नाम अक्षर राजेश भाई पटेल है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए और घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं। अक्षर एक ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज भी हैं। क्रिकेट में अपनी लंबी पारी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर के नाम उपलब्धि भी है। डे-नाइट टेस्ट मैच में 11 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज अक्षर पटेल बन गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अक्षर पटेल किक्रेट से कितना कमा लेते हैं? उनकी आय का और क्या जरिया है? अक्षर पटेल की कुल संपत्ति कितनी है? अगली स्लाइड्स में 20 जनवरी 1994 को गुजरात में जन्में अक्षर पटेल की लाइफस्टाइल के बारे में जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अक्षर पटेल की लाइफस्टाइल - फोटो : pti
अक्षर पटेल की नेटवर्थ 

अक्षर पटेल एक कामयाब क्रिकेटर हैं। अपनी मेहनत और लगन से अक्षर आज एक लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2017 तक अक्षर की नेट वर्थ 5 मिलियन से ज्यादा थी, जो मौजूदा समय में बढ़कर 37 करोड़ हो गई है। अक्षर सालाना 9 करोड़ रुपये कमा लेते हैं और महीने में 75 लाख से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षर पटेल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/akshar.patel
अक्षर पटेल की कमाई

उनकी कमाई का बड़ा जरिया क्रिकेट हैं, इसके अलावा विज्ञापनों से भी अक्षर की अच्छी कमाई हो जाती है। अक्षर आईपीएल से मोटी कमाई करते हैं। साल 2019 आईपीएल मैच में अक्षर को दिल्ली कैपिटल ने 5 करोड़ में खरीदा था। वहीं 2021 में भी दिल्ली कैपिटल ने उन्हें इतनी ही मोटी रकम देकर टीम में बरकरार रखा। 

4 of 5
अक्षर पटेल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/akshar.patel
अक्षर पटेल का कार कलेक्शन 

अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तरह अक्षर पटेल को भी लग्जरी कारों का काफी शौक है। अक्षर के पास लैंडरोवर कार है, जिसकी कीमत 40 लाख से लेकर 54 लाख रुपये तक है। उनके पास मर्सिडीज एसयूवी, होनडाई कार और कुछ बाइक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षर पटेल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/akshar.patel
अक्षर पटेल का घर 

अक्षर पटेल का गुजरात के नडियाद में आलीशान घर है। देश भर में उनकी कई रियल स्टेट प्राॅपर्टीज भी हैं। इसके अलावा अक्षर के परिवार का एक बंगला नडियाद के खेड़ा जिले में है। इस बंगले में 12 कमरे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें