फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2023: हैप्पी की बजाय क्यों कहा जाता है मैरी क्रिसमस ? जानें क्या है इस शब्द का अर्थ

Mon, 25 Dec 2023 08:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 क्या कभी आपने सोचा कि अन्य त्योहारों की तरह लोग मैरी क्रिसमस की जगह हैप्पी क्रिसमस क्यों नहीं कहते? आइए आपको भी इसकी वजह बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Christmas 2023 - फोटो : Amar Ujala
Christmas 2023: हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। क्रिसमस का त्योहार साल के आखिर में आता है, ऐसे में इसे साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार भी कहा जाता है। भारत के साथ-साथ कई देशों में क्रिसमस डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

मान्यता है कि इस दिन ईसाई धर्म के प्रभु यीशु का जन्मदिन होता है, इसी के चलते इस दिन का काफी महत्व है। क्रिसमस डे के दिन लोग एक-दूसरे के घर इसकी बधाई देने भी जाते हैं। वैसे तो आमतौर पर जब भी किसी त्योहार की बधाई दी जाती है तो उसके साथ हैप्पी शब्द का उपयोग किया जाता है, लेकिन क्रिसमस के साथ ऐसा नहीं है। क्रिसमस की बधाई देते वक्त लोग मैरी शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

अगर आप भी इस सोच में हैं कि आखिर क्यों क्रिसमस के दिन हैप्पी क्रिसमस की बजाय मेरी क्रिसमस क्यों कहते हैं तो हम आपको इसकी वजह बताने जा रहे हैं, ताकि आपको भी इसके पीछे का कारण पता हो। 
विज्ञापन

2 of 7
Christmas 2023 - फोटो : iStock
क्या है मैरी का अर्थ

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि आखिर मैरी शब्द का अर्थ क्या है? दरअसल, मैरी शब्द जर्मन और ओल्ड अंग्रेजी से मिलकर बना है। इसका अर्थ हैप्पी की तरह खुशी ही होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Christmas 2023 - फोटो : pixabay
कब अस्तित्व में आया ये शब्द

अब सवाल आता है कि जब हैप्पी और मैरी दोनों का ही मतलब खुशी ही होता है तो आखिर क्यों मैरी शब्द का इस्तेमाल क्रिसमस की बधाई देने के लिए करते हैं ?

4 of 7
Christmas 2023 - फोटो : pixabay
इसका जवाब है कि 16वीं शताब्दी में ये शब्द अस्तित्व में आया था। उस समय लोग अंग्रेजी बोलना सीख ही रहे थे। इसके बाद 18वीं और 19वीं शताब्दी में मैरी शब्द काफी प्रचलित हो गया। 
विज्ञापन

5 of 7
Christmas 2023 - फोटो : amar ujala
क्यों करते हैं इसका इस्तेमाल

अब बात करते हैं कि आखिर क्यों क्रिसमस के दिन बैप्पी की बजाय लोग मैरी क्रिसमस बोलते हैं। दरअसल, मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने मैरी शब्द को प्रचलित किया था। उन्होंने अपनी किताब 'अ क्रिसमस कैरोल' में मैरी शब्द का बहुत अधिक प्रयोग किया। इसके बाद से ही क्रिसमस की बधाई देते वक्त लोग हैप्पी की जगह मैरी शब्द का इस्तेमाल करने लगे। 
विज्ञापन

6 of 7
Christmas 2023 - फोटो : iStock
यहां अभी भी कहा जाता है हैप्पी क्रिसमस

भले ही पूरे विश्व में लोग मैरी क्रिसमस कहते हैं लेकिन आज भी इंग्लैंड में लोग क्रिसमस की बधाई देते वक्त हैप्पी शब्द का ही इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Christmas 2023 - फोटो : अमर उजाला
दोनों शब्द हैं सही 

इसमें कोई संशय नहीं हैं कि मैरी और हैप्पी दोनों का अर्थ एक ही है। वो बात अलग है कि हम सदियों से मैरी क्रिसमस ही कहते हैं, इस वजह से अब हैप्पी क्रिसमस बोलना अजीब लग सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें