फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा की रात इन लोगों के लिए होगा चंद्र ग्रहण फायदेमंद

Fri, 27 Jul 2018 03:55 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
चंद्र ग्रहण
आज रात सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण रात 11: 54 से लेकर 3: 54 तक रहने वाला है। कहा जाता है कि किसी भी ग्रहण का असर पूरे 108 दिन तक रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान ऐसे कौन से काम जिन्हें करना चाहिए और किन कामों को करने से हमें बचना चाहिए। खास बात यह है कि किन लोगों के लिए सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण फायदेमंद रहने वाला है तो किन के लिए बुरा प्रभाव लेकर आएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
इन लोगों को मिलेगा चंद्र ग्रहण का अशुभ फल
इस काल में संगीत और लेखन का प्रयास करने वाले अद्वितीय कृति वाले लोगों का जन्म हो सकता है। आत्मिक और मानसिक उन्नति के लिए यह ग्रहण बहुत ही उत्तम है। वहीं मंत्रियों, राजनीतिक लोगों, प्रशासनिक व सरकारी अधिकारियों, कथा वाचकों, ज्योतिषियों, पुरोहितों के साथ आध्यात्मिक और धार्मिक गुरुओं के लिए यह ग्रहण अशुभ रहने वाला हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
शेयर बाजार से जुड़े लोग
सोने के व्यापारियों पर सकारात्मक और उद्योग जगत के लिए यह ग्रहण नकारात्मक फल प्रदान करेगा। फौज और फौजियों को ये ग्रहण कष्ट दे सकता है। शेयर बाजार और उससे जुड़े लोगों के लाभ पर भी ग्रहण लग सकता है। 

4 of 7
नामी व्यक्ति की बिगड़ सकती है सेहत 
नेताओं के बयानों से निराशा से अधिक झुंझलाहट होगी। किसी बड़े राजनीतिज्ञ, कलाकार, अभिनेता या किसी बड़े व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है या इनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
मोक्ष के लिए यह रात बेहद कारगर 
जिनकी कुंडली में पितृदोष या ग्रहण योग है उन्हें संबंधित ग्रहों की ग्रहण की रात उपासना से लाभ मिलेगा। सूर्य और चंद्रमा के साथ यदि राहु या केतु बैठे हों तो यह युति ग्रहण योग कहलाती है। यह स्थिति जीवन में लम्बे समय तक संघर्ष को जन्म देती है। श्रवण नक्षत्र के ग्रहण में आरोग्य, विद्या और आकर्षण की उपासना शीघ्र फल प्रदान करती है। मोक्ष के लिए यह रात बेहद कारगर है।
विज्ञापन

6 of 7
किस राशि को मिलेगा क्या फल 
मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि के लिए ग्रहण आनन्द लेकर आएगा। मकर राशि में ग्रहण होने से मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं रहने वाला है। वहीं मिथुन, तुला व कुंभ राशि के लोगों के लिए मामूली चुनौतियां खड़ी होंगी। वृष, कर्क, कन्या व धनु के लिए मिलाजुला रहेगा। कर्क के लिए जीवनसाथी से उलझन व लाभ, सिंह को अपार सुख, कन्या के लिए बेचैनी, तुला के लिए कष्ट, वृश्चिक के लिए भरपूर लाभ और आनंद, धनु को हानि, मकर के लिए धोखा और षड्यंत्रकारक, कुंभ को स्वास्थ्य कष्ट और मीन राशि के लोगों के लिए प्रचुर लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रहण के पश्चात ऐसा होना चाहिए दान
ग्रहण के बाद दान देने की भी परंपरा है। ग्रहण के दिन आटा, गेंहू, गुड़, वस्त्र, रसीले फल आदि दान देने के लिए उत्तम माने जाते हैं। संपत्ति विवाद से मुक्ति के लिए तिल से बनी चीजें, मान-सम्मान के लिए मिठाइयां, तात्कालिक आर्थिक कष्ट को दूर करने के लिए रस वाले मीठे पदार्थ, संकट से मुक्ति के लिए ग्रहण के बाद की सुबह को चींटियों और मछलियों को खाना देने से शुभ परिणाम मिलते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें