फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन भारतीयों ने खाना पकाने की दुनिया में कमाया नाम, ये अवार्ड पाकर बनाई अलग पहचान

Sat, 21 Dec 2019 05:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : Pixabay
काम कैसा भी हो उसमें परफेक्शन बहुत जरूरी है। बात जब खाना बनाने की हो तो और भी ज्यादा। हमारे समाज में खाना पकाने को बहुत कम लोग करियर के रूप में चुनते हैं। लेकिन इन शेफ ने कुकिंग को न केवल करियर के रूप में चुना बल्कि दुनिया में सम्मान पा कर शेफ के काम को अलग पहचान भी दिलाई। भारत के सात शेफ जिनको रेस्त्रां और होटल की दुनिया में मशहूर अवार्ड "मिशलिन स्टार" से नवाजा गया।

 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : Pixabay
ये फ्रांसीसी अवार्ड डाइनिंग की दुनिया में अच्छा काम करने वालों को दिया जाता है। ये एक तरह का रेटिंग सिस्टम है जो रेस्त्रां की अच्छी गुणवत्ता के आधार पर दिया जाता है। साथ ही इन रेस्त्रां में काम करने वाले शेफ को भी इस सम्मान से नवाजा जाता है। भारत के इन सात शेफ हैं जिनको मिशलिन अवार्ड से नवाजा गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : social media
विनीत भाटिया
विनीत भाटिया भारत के पहले शेफ हैं जिनको 'मिशलिन अवार्ड' से नवाजा गया है। साल 2001 में लंदन में बने रेस्त्रां 'जायका' में काम करते हुए इनको ये सम्मान दिया गया। विनीत भाटिया के बनाए कुजिन को 'अवधी' नाम से कैटेगराइज्ड किया गया था।

 

4 of 9
- फोटो : social media
अल्फ्रेड प्रसाद
अल्फ्रेड प्रसाद भारत के सबसे युवा शेफ हैं जिनको मिशलिन अवार्ड दिया गया है। टैमरिंड रेस्त्रां में एक्जीक्यूटिव शेफ के तौर पर काम करते हुए अल्फ्रेड ने 2002 में ये स्टार पाया था।


 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : social media
अतुल कोचर
अतुल कोचर पहले शेफ हैं जिन्होंने अपने भारतीय खाने को कुजिन का तड़का दिया। 2001 में टैमरिंड, लंदन में काम करते हुए मिशलिन स्टार से नवाजा गया था।


 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : social media
करुणेश खन्ना
करुणेश खन्ना ने लंदन के रेस्त्रां अमाया में हेड शेफ के तौर पर 2004 से काम किया है। उनके खाने की खासियत कंटेम्परेरी इंडियन कुजिन है। इनको 2006 में मिशलिन स्टार अवार्ड दिया गया।

 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : social media
श्रीराम अयलूर
श्रीराम अयलूर लंदन के Quilon रेस्त्रां में एक्जक्यूटिव शेफ हैं। इनका बना सीफूड खाना बहुत ही लाजवाब होता है। इनको मिशलिन स्टार से 2008 में नवाजा गया था।

 

8 of 9
- फोटो : social media
विकास खन्ना
विकास खन्ना को कौन नहीं जानता है। मास्टर शेफ में नजर आ चुके विकास खन्ना को उनके रेस्त्रां जुनून के लिए तीन साल तक 2012 से मिशलिन स्टार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : social media
मंजुनाथ मुरल
मिशलिन स्टार से सम्मानित मंजुनाथ को ये सम्मान उनके भारतीय रेस्त्रां के लिए दिया गया था। जो साउथईस्ट एशिया में बना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें