फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली वादियों में क्रिसमस और नए साल को बनाइए यादगार, इन होटलों में खास इंतजाम और बंपर छूट

Wed, 18 Dec 2019 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, मनु शर्मा, उजाला, शिमला/मनाली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल्स क्वीन शिमला तैयार है। क्रिसमस ईव और न्यू ईयर के मौके पर शहर के होटलों में डीजे म्यूजिक नाइट के अलावा डाइन एन डांस का होगा। बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों के लिए शहर में खास तैयारियां की गई हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल हॉली डे होम में फूड एंड कल्चर फेस्टिवल का आयोजन होगा। 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर सहित अन्य जिलों के परंपरागत व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं व्यंजनों के साथ इन जिलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे। यह पहली बार है जब पर्यटन विकास निगम फूड फेस्टिवल के साथ कल्चर फेस्टिवल का भी आयोजन करेगा। क्रिसमस इव और न्यू ईयर पर ट्रिपल एच में स्पेशल क्रिसमस पार्टी आयोजित होगी जिसमें कपल और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। शहर के प्राइवेट होटलों में भी क्रिसमस ईव और न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया जाएगा। होटलों में गजल नाइट का आयोजन होगा।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमद सिंह ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पर्यटन विकास निगम के होटलों में खास बंदोबस्त किए हैं। ट्रिपल एच में फूड एंड कल्चर फेस्टिवल होगा। इसमें अलग-अलग जिलों के परंपरागत व्यंजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि क्रिसमस ईव और न्यू ईयर के मौके पर शहर के होटलों में स्पेशल डीजे म्यूजिक पार्टी तथा डाइन एन डांस होगा। सैलानियों को लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। केक कटिंग सेरेमनी, कपल डांस, बेबी डांस कंपीटीशन आयोजित होंगे। बेस्ट कपल और बेस्ट बेबी चुने जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिल्स क्वीन शिमला में इस बार व्हाइट क्रिसमस का भी संयोग बन सकता है। मौसम विभाग ने 19 दिसंबर के बाद बर्फबारी का अनुमान जताया है। शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद अभी भी कुफरी, फागू और नारकंडा में पहाड़ियों पर बर्फ है। सैलानी यहां बर्फ में अठखेलियों का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन से पहले कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन में वेटिंग बढ़ गई है। दिल्ली से शिमला आने वाली एचआरटीसी की वोल्वो बसें भी पैक चल रही हैं। शिमला में हुई बर्फबारी के बाद शहर के होटलों में आक्यूपैंसी बढ़कर 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है। क्रिसमस से न्यू ईयर तक होटलों में सौ फीसदी आक्यूपैंसी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली और स्नो प्वाइंट सोलंगनाला सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। दिनोंदिन मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ती ही जा रही है। मनाली का सोलंगनाला सैलानियों की पहली पसंद बन गई है। इसके अलावा नेहरु कुंड, पलचान, फातरू में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक यहां स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और स्नो स्कूटर का खूब आनंद ले रहे हैं, वहीं बर्फ के बीच खूब मस्ती और अठखेलियां कर रहे हैं। गुड़गांव से मनाली घुमने आए सतीश, रणदीप, संदीप, रजनीश, दीपक और विजय ने बताया कि वे लॉ के स्टूडेंट हैं तथा मनाली घूमने आए हैं।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि उन्होंने पहली बार मनाली में आकर बर्फ को देखा और इसका आनंद लिया। वहीं, साहसिक गतिविधियों का भी उन्होंने खूब लुत्फ उठाया। क्रिसमस, न्यू ईयर और विंटर कार्निवाल से पहले मनाली में उमड़ रही सैलानियों की भीड़ से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। होटल से लेकर अन्य कारोबार करने वाले लोगों का कामकाज पिछले एक सप्ताह से दोगुना हो गया है। गर्म कपड़े, जूते और साहसिक गतिविधियों को चलाने वाले लोगों के चेहरे खुशी से खिल रहे हैं। फोटो ग्राफर यूनियन के प्रधान दुर्गा ने बताया कि बर्फबारी होने से एकाएक मनाली में सैलानियों की आमद दोगुना हो गई है।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
स्नो स्कूटर एसोसिएशन के प्रधान भूमि देव ठाकुर ने बताया कि मनाली के स्नो प्वाइंट सोलंग नाला सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। पर्यटक सोलंगनाला में स्नो स्कूटर, पैरा ग्लाइडिंग, स्लेजिंग, स्कीइंग और घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कई वर्षों बाद मनाली में दिसंबर माह सैलानियों से गुलजार हो गया है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस, न्यू ईयर और विंटर कार्निवाल के लिए अच्छा संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें