फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रामायण के श्रीराम हैं कितने अमीर? जानिए अरुण गोविल की नेट वर्थ

Wed, 12 Jan 2022 01:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अरुण गोविल की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
रामानंद सागर की रामायण से श्री राम की भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता अरुण गोविल का आज जन्मदिन है। श्री राम बने अरुण गोविल रामायण के प्रसारण के बाद से घर घर में पूजे जाने लगे थे। लोग अपने घरों में उनकी तस्वीर लगाकर आरती करते, तो कोई उन्हें राह चलते देख पैर छूने लगता। श्री राम कैसे दिखते होंगे, इसकी कल्पना करें तो पहली तस्वीर अधिकतर लोगों के जेहन में अरुण गोविल की ही आती है। घर घर में जो अभिनेता बसने लगा, उसका खुद का घर कैसा होगा? रामायण के श्री राम आज 63 साल के हो गए हैं। अरुण गोविल का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 12 जनवरी 1958 को हुआ था। उनका बचपन शाहजहांपुर में बीता। अरुण गोविल ने फिल्में भी की लेकिन रामायण ने उनके जीवन को बदल दिया। चलिए जानते हैं कि अरुण गोविल अब कितने करोड़ के मालिक हैं? उनकी लाइफस्टाइल कैसी है, कार कलेक्शन और घर के बारे में जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अरुण गोविल की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram
अरुण गोविल की नेट वर्थ

रील लाइफ के राम यानी अरुण गोविल करोड़ों के संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी 38 करोड़ से अधिक की है। अरुण गोविल ने कई फिल्मों में काम किया है। रामायण के अलावा विक्रम और बेताल जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया। 
विज्ञापन

3 of 5
अरुण गोविल की लाइफस्टाइल - फोटो : Social Media
अरुण गोविल की कमाई 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण गोविल सालाना 4 लाख रुपये और महीने का 32 हजार रुपये कमाते हैं। उनकी कमाई का जरिया एक्टिंग, विज्ञापन आदि है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद एक बार फिर अरुण गोविल चर्चा में आए थे।

4 of 5
अरुण गोविल की लाइफस्टाइल - फोटो : Social Media
अरुण गोविल का परिवार 

अरुण गोविल ने श्रीलेखा गोविल से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं। अरुण गोविल का बेटा मुंबई में बैंकर के तौर पर काम करता है, वहीं बेटी विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। अरुण गोविल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुण गोविल की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
अरुण गोविल की पसंद

रामायण में काम करने से पहले अरुण गोविल सिगरेट पीते थे लेकिन श्री राम की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने शराब और सिगरेट को छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके बाद से अभी तक अरुण गोविल ने नशा नहीं किया। अरुण गोविल के पसंदीदा अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें