फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे: बनना चाहती थी डॉक्टर लेकिन एक्ट्रेस बन आज हैं करोड़ों की मालकिन, चलती हैं इन लग्जरी कारों से

Sat, 27 Mar 2021 06:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Amrapali Dubey - फोटो : instagram
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी अदाकारी के फैंस दीवाने हैं। उनके गाने हों या फिर फिल्म, दर्शकों द्वारा उन्हें काफी प्यार मिलता है। इन्हीं में से एक हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे। गोरखपुर की रहने वाली आम्रापाली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बेहद ही कम समय में वे इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गईं हैं। उनकी वीडियो हों या फिर फोटोज, पल भर में वायरल हो जाती हैं। फैंस के अंदर अपनी इस फेवरेट एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल जानने को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। तो चलिए हम आपको आम्रपाली दुबे की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Amrapali Dubey - फोटो : instagram
दरअसल, आम्रपाली दुबे खुद को काफी फूडी बताती हैं, लेकिन वे खुद पर कंट्रोल करती हैं और अपने डायट चार्ट को फॉलो करती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
amrapali dubey - फोटो : instagram/aamrapali1101
अपने खाने का ध्यान देने के अलावा आम्रपाली वर्कआउट भी करती हैं। वे घर या फिर जिम में जाकर वर्कआउट करती हैं और खुद को फिट रखती हैं।

4 of 8
Amrapali Dubey - फोटो : instagram
आम्रपाली दुबे शुरुआत में एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, बल्कि वे एमबीबीएस करके डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन

5 of 8
nirahua and amrapali dubey - फोटो : youtube
टीवी की दुनिया से कई हिट शो देने के बाद साल 2014 में आम्रपाली ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के साथ भोजपुरी में कदम रखा, और इसके बाद वे लगातार आगे बढ़ती गईं।
विज्ञापन

6 of 8
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम
बात आम्रपाली दुबे की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली एक फिल्म के लिए लगभग आठ से 10 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
वहीं, नजर अगर आम्रपाली दुबे के कार कलेक्शन पर दौड़ाएं, तो उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। इनमें रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर जैसी कई कारें शामिल हैं।
विज्ञापन

8 of 8
amrapali dubey - फोटो : instagram/aamrapali1101
आम्रपाली के पास खुद का एक फ्लैट है, जिसे उन्होंने जनवरी 2019 में खरीदा था। इसकी तस्वीर खुद आम्रपाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से शेयर भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2020 तक आम्रपाली दुबे की कुल संपत्ति दो मिलियन डॉलर यानी लगभग 14 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें