फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं अक्षय कुमार, कारों का भी रखते हैं खास शौक

Tue, 14 Sep 2021 11:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/akshay kumar
मिस्टर खिलाड़ी यानी बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को भला कौन नहीं जानता? अपनी दमदार अदाकारी के दम पर वे बड़े पर्दे पर कई सुपर डुपर हिट फिल्में दे चुके हैं और उनका ये सिलसिला लगातार जारी है। यही नहीं, अक्षय अपनी फिटनेस के लिए भी काफी जाने जाते हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस उनकी फिल्मों के अलावा उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षय की काफी फैन फॉलोइंग हैं और फैंस उनकी तस्वीरों व वीडियोज को काफी प्यार देते हैं। अक्षय अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज एक कामयाब सुपर स्टार हैं। यही नहीं, वे एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं और इन सबके पीछे का राज है उनकी कड़ी मेहनत और लगातार परिश्रम। तो चलिए आज आपको अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में लगभग हर कोई जानना चाहता है। अगली स्लाइड्स में अक्षय कुमार से जुड़ी काफी कुछ बातें जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/akshay kumar
ऐसी है दिनचर्या
  • अक्षय कुमार खुद की फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं, तभी तो वे रोजाना सुबह साढ़े बजे के आसपास उठ जाते हैं और रात को 9 बजे तक बिस्तर पर चले जाते हैं। यही नहीं, अगर इस दौरान वे शूटिंग पर होते हैं, तो वे कोशिश करते हैं कि उन्हें नाइट शिफ्ट न करनी पड़े, ताकि उनका रूटीन न बिगड़े।
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
खाने में पसंद हैं ये चीजें
  • अक्षय को खाने में वैसे तो कई चीजें पसंद हैं, लेकिन उन्हें घर पर बना हुआ खाना काफी पसंद आता है। साथ ही गुजराती खाना भी उन्हें काफी पसंद है। सुबह वे हैवी नाश्ता जैसे- अंडे, पराठे और जूस का सेवन करते हैं। जबकि दोपहर के खाने में अक्षय को रोटी-सब्जी और दाल-चावल खाना पसंद है। वहीं, बात रात के खाने की करें, तो इसमें वे हल्का खाना सलाद, सूप आदि खाते हैं।

4 of 7
अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
ऐसे होती है ज्यादातर कमाई
  • बात अक्षय कुमार की कमाई की करें, तो वे अपनी ज्यादातर कमाई फिल्मों, ब्रांड एबेंसडर, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के द्वारा करते हैं। बात फिल्मों की करें तो अक्षय इसमें हाइयेस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में काबिज है। वे अपनी फिल्मों की शूटिंग काफी तेजी से निपटाते हैं, जिसकी वजह से वे साल में चार-पांच फिल्में कर लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कारों से है प्यार
  • अक्षय कुमार की पार्किंग में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें मौजूद हैं। उनके पास रॉल्स रॉयस फैंटम (लगभग पांच करोड़ कीमत), रेंज रोवर वोग (लगभग 2.7 करोड़ रुपये), बेंटले कॉनिनेटल फ्लाइंग स्पूर (लगभग 3.4 करोड़ से ज्यादा की कीमत), पोर्श सिने (लगभग एक करोड़ रुपये कीमत) और मर्सिडीज जीएलएस (लगभग 28 लाख रुपये कीमत) जैसी कई लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter/twinkle khanna
सी फेसिंग घर मे रहते है अक्षय
  • अक्षय के पास मुंबई के जुहू में एक लग्जरी महल जैसा घर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये आलीशान घर सी फेसिंग है, जिसे उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/akshay kumar
इतनी है संपत्ति
  • अक्षय कुमार ने अपनी मेहनत के दम पर काफी कमाई भी की है, जिसकी बदौलत वे एक कामयाब शख्स हैं। बात उनकी कुल संपत्ति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अक्षय की कुल संपत्ति लगभग 2414 करोड़ रुपये के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें