भारत ही नहीं दुनिया में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो अपने कामों की वजह से जानी जाती हैं। जबकि कई ऐसी महिलाएं हैं जो अपने काम और अपनी दौलत व शौहरत की वजह से भी जानी जाती हैं। ऐसी ही एक महिला हैं, जो अपनी चैरिटी के लिए भी काफी जानी जाती हैं और उनका नाम हैं मैकेंजी स्कॉट। जी हां, ये सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं। मैकेंजी स्कॉट का अपने पति जेफ बेजोस से तलाक हो गया था, और ये काफी महंगा तलाक था। इस तलाक की वजह से मैकेंजी काफी सुर्खियों में भी आईं थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैकेंजी स्कॉट अपनी आलीशान जिंदगी जीने के लिए भी जानी जाती हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको मैकेंजी स्कॉट की लाइफस्टाइल से लेकर कई अन्य बातों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में मैकेंजी के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं...