कहते हैं अगर किसी काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ किया जाए, तो फिर उसको पूरा होने से कोई नहीं रोक पाता। लेकिन बस शर्त ये होती है कि आप मेहनत अच्छे काम के लिए करें। इस उदाहरण में कई भारतीय यूट्यूबर्स बिल्कुल सटीक बैठते हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर आज कई बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं। दरअसल, अब समय सोशल मीडिया का है और इन्होंने उस जरूरत को समय रहते पहचाना और अपने दमदार कटेंट से हर किसी का दिल जीता और ये सिलसिला अब भी जारी है। वहीं, भारत के ये यूट्यूबर्स आज अपनी वीडियो से ही लाखों रुपये की कमाई करते हैं और एक शानदार जिंदगी भी जीते हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये यूट्यूबर्स कितनी कमाई करते हैं? तो चलिए आपको भारत के कुछ टॉप के यूट्यूबर्स के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे मे जान सकते है...