मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
मध्य प्रदेश में कांस्टेबल के 04 हजार पदों पर भर्ती :
मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 04 हजार पदों पर भर्ती निकली हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी peb.mponline.gov.in के जरिए 8 जनवरी 2021 से आवेदन कर सकेंगे। ये भर्तियां मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने निकाली हैं। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए 10वीं पास और 08वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 से लेकर 33 साल मांगी गई है। इन रिक्तियों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी रखी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 19 जनवरी 2021 तक कर सकेंगे। जबकि, लिखित परीक्षा 06 मार्च 2021 को होगी।