फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू में आपकी जीत तय कर देते हैं शुरुआती 90 सेकेंड्स, इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 25 Nov 2020 01:33 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिसर्च बताती है कि नौकरी के साक्षात्कार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा शुरुआत है, जब आपके पास एक शानदार छाप बनाने का अवसर होता है। औसतन किसी भी इंटरव्यू की अवधि 40 मिनट होती है। वहीं 2000 रिक्रूटर्स पर किए गए एक सर्वे में 33 फीसदी ने माना की वे पहले 90 सेकेंड्स में ही तय कर लेते हैं कि किसी उम्मीदवार को हायर करना है या नहीं। साफ है कि रिक्रूटर्स को इंप्रेस करने के लिए आपको कुछ ही सेकेंड्स मिलते हैं। ऐसे में इंटरव्यूअर को प्रभावित करना जरूरी है ताकि वह आपको देर तक याद रख सके।

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण इंटरव्यू टिप्स के बारे में जो आपकी मदद करेंगे इंटरव्यूअर पर अपनी धाक जमाने के लिए ...
विज्ञापन

2 of 4
इंटरव्यूअर को दिखाएं की आप जॉब के लिए एक्साइटेड हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप इंटरव्यू के दौरान खुद को एक्साइटेड दिखाते हैं तो इंटरव्यू खत्म होने के बाद भी हायरिंग मैनेजर को आपसे हुई मुलाकात याद रहती है। इसके लिए यह जरूरी है कि आपकी बॉडी पॉस्चर अटेंटिव हो और आप आई कॉन्टैक्ट बनाते हुए सकारात्मक भाव चेहरे पर लाएं।

ये भी पढ़ें : बहुत कुछ कहता है आपका रेज्यूमे, भूलकर भी न करें ये गलतियां
विज्ञापन

3 of 4
कंपनी पर शोध करने के लिए समय जरूर निकालें, ताकि आप इसके बारे में जितना संभव हो उतना जान सकें। इस तरह से आप कंपनी के बारे में जो कुछ भी जानते हैं उसके बारे में सवालों के जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे। इसके अलावा, देखें कि क्या आप कंपनी और उसके कर्मचारियों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिंक्डइन, फेसबुक और अपने कॉलेज के पूर्व छात्रों के नेटवर्क की जांच करके देखें कि क्या आप किसी को जानते हैं जो आपके साथ अंदरूनी जानकारी साझा कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
तथ्यों के साथ अपने उत्साह का समर्थन करें। यह कहना पर्याप्त नहीं है कि आप नौकरी के लिए परफेक्ट फिट हैं। विशिष्ट बनें और नियोक्ता को दिखाएं कि आप क्यों और कैसे योग्य हैं। करियर एक्सपर्ट्स के अनुसार इंटरव्यू के दौरान अपनी अलग पहचान बनाने का सबसे अच्छा तरीका है जॉब के बारे में अपना विजन बताकर संभावित समस्याओं के समाधान बताकर पेश करना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें