फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं पास के लिए यहां निकली हैं नौकरियां, सैलरी 47 हजार से ज्यादा

Mon, 23 Nov 2020 03:31 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय तटरक्षक - फोटो : Social Media
अगर आप दसवीं पास हैं, तो आपके लिए भारतीय तटरक्षक बल में नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 22 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन नौकरियों में सलेक्शन होने पर आपको बेहतरीन सैलरी मिलती है। चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 47 हजार रुपये से ज्यादा का वेतन मिलता है। ये नौकरियां कुक और स्टीवर्ड आदि पदों के लिए हैं, जिनके लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-ICMR: यहां निकली हैं साइंटिस्ट डी और ई पदों के लिए नौकरियां, 5 दिसंबर तक है मौका


 
विज्ञापन

2 of 4
इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला
30 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी जो कि 7 दिसंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दसवीं में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in है।

इसे भी पढ़ें-IBPS 2020: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
विज्ञापन

3 of 4
मछुआरों को बचाता भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : एएनआई
कुल रिक्तियों की संख्या 50
दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली इन नौकरियों में रिक्तियों की कुल संख्या 50 है। जिनके लिए अभ्यर्थी अगले महीने की सात तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 50 रिक्तियों में 20 रिक्तियां अनारक्षित, 5 ईडब्ल्यूएस, 14 ओबीसी, 8 एससी और तीन रिक्तियां एसटी के लिए हैं।

इसे भी पढ़ें- सरकारी बैंकों में नौकरी का सुनहरा अवसर, इन तीन बड़े बैंकों में हो रही हैं भर्तियां, करें आवेदन
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इन नौकरियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे ग्रेड 3 से 47600 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।  अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें