फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Jobs Bulletin: 89500 से अधिक सरकारी नौकरियां, 10वीं से लेकर स्नातक तक के लिए मौका; जल्द करें आवेदन

Sat, 22 Mar 2025 02:30 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Jobs Bulletin: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सपने को साकार करने का यह सुनहरा मौका है। इस सप्ताह के सरकारी नौकरी बुलेटिन में 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवारों के लिए 89,500 से अधिक रिक्तियां हैं। विभिन्न विभागों में आवेदन करने का अपना मौका न चूकें।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
Weekly Jobs Bulletin: इस सप्ताह कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवारों के लिए 89,500 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी भर्तियों का विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Rajasthan Group D Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

Rajasthan Group D: राजस्थान ग्रुप-डी के 53 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती

राजस्थान में ग्रुप-डी के 53,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यदि आपने 10वीं पास की है, तो आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।  इच्छुक अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

3 of 7
Bihar Police Job 2025 - फोटो : Freepik

Bihar Police: बिहार पुलिस में 19800+ कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन शुरू

बिहार पुलिस में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 19,800 से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती का मौका आया है। यह भर्ती केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) के तहत की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अधिक जानकारी यहां देखें

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

BTSC Job 2025: बिहार में 10वीं से लेकर स्नातक के लिए सात हजार से अधिक नौकरियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने सरकारी अस्पतालों में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। कुल 7,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित हैं। जिसमें डेंटिस्ट, ड्रैसिंग असिस्टेंट, फार्मासिस्ट और मेडिकल ऑफिसर की रिक्तियां शामिल हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य हैं, वे बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (btsc.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां देखें

और भी पढ़ें:- बची हुई सीयूईटी पीजी परीक्षाओं के लिए भी जारी हुए प्रवेश पत्र; जानें डाउनलोड करने का तरीका
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

TNSTU Jobs: 10वीं पास के लिए ड्राइवर सह कंडक्टर के 3247 पदों पर भर्ती

तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTU) ने 3247 ड्राइवर सह कंडक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप 10वीं पास हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां देखें
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

BHU Vacancy 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 199 पदों पर भर्ती

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने जूनियर क्लर्क (ग्रुप C) के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप स्नातक हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर 17 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

OPSC MO Recruitment 2025:  मेडिकल ऑफिसर के 5248 पदों पर भर्ती

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के 5248 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यदि आपने एमबीबीएस किया है, तो आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in. के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें