फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips: सीखने को रहें हरदम तैयार; थकावट अगर कुछ नया करने से रोके, तो ये तरीके अपनाएं

Mon, 17 Mar 2025 07:58 AM IST
आकाश कुमार निहार छाया, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Tips: सफलता के लिए निरंतर सीखते रहना बेहद जरूरी है। अक्सर थके होने पर आप यह मानने लगते हैं कि आपके पास नई चीजें सीखने की पर्याप्त क्षमता नहीं बची है। आप रचनात्मक रूप से ऐसे किसी भी नकारात्मक विचार पर काबू पा सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
Career Tips: चाहे आप किसी टीम का नेतृत्व करने में आगे बढ़ना चाहते हों या अपनी वर्तमान भूमिका में प्रासंगिक बने रहना चाहते हों, सफलता के लिए निरंतर सीखते रहना बेहद जरूरी है। ऐसा न करने से आप प्रतिस्पर्धा की दौड़ में पीछे छूट जाएंगे। हालांकि, कई लोग दिनभर की थकान के कारण समय और ऊर्जा के लिए संघर्ष करते हुए पाए जाते हैं। थकावट की वजह से उनमें खुद के विकास के लिए कुछ नया सीखने की प्रेरणा और ललक ही नहीं बचती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आपको कुछ रणनीतियों पर विचार करना चाहिए, ताकि आप निरंतर सीखते रहें, भले ही आपको कितनी भी थकावट क्यों न महसूस हो।

विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

हमेशा उत्सुक रहें

अक्सर थके होने पर आप यह मानने लगते हैं कि आपके पास नई चीजें सीखने की पर्याप्त क्षमता नहीं बची है। यह महसूस किए बिना कि आप सीख नहीं सकते, अपनी थकान का आकलन करें। इस बारे में उत्सुक रहें कि आप थके होने पर भी क्या कर सकते हैं? ऐसा करके, आप रचनात्मक रूप से ऐसे किसी भी नकारात्मक विचार पर काबू पा सकते हैं, जो आपको कुछ नया करने से पीछे खींच रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

नए तरीके सीखें

उन विषयों से शुरुआत करें, जो तत्काल समस्याओं का समाधान करते हों। जैसे चक्रवृद्धि ब्याज के जरिये पैसा तेजी से बढ़ता है, वैसे ही सीखने की प्रेरणा तब बढ़ती है जब आप पहले से जो जानते हैं उस पर काम करते हैं। उन चीजों पर समय बर्बाद न करें, जो जरूरी नहीं हैं। कुछ नए तरीके सीखें और फिर उन्हें अपने सहकर्मियों को सिखाएं। इससे विषयों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको खुद महसूस होगा कि आपमें सुधार हो रहा है।  

परीक्षा ही सब कुछ नहीं, असली काबिलियत सीखने और विकास में है; पॉडकास्ट में बोले पीएम मोदी

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

पारंपरिक तौर-तरीकों से परे सोचें

कई पेशेवर या छात्र मानते हैं कि डिग्री या सर्टिफिकेशन कोर्स करना नए कौशल सीखने का सबसे अच्छा जरिया है। ऐसे तरीके नौकरी के लिए हमेशा व्यावहारिक नहीं होते हैं। इसके अलावा भी सीखने के कई अन्य तरीके हैं, जैसे अपने सहकर्मियों से सीखना, गुरु या मेंटर से सलाह लेना या अपनी टीम से फीडबैक मांगना आदि। ये तरीके तेज, सस्ते और अधिक व्यावहारिक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

भावनाओं को दें अहमियत

सीखने को आसान और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इसे उन चीजों से जोड़ें, जिनकी आपको वाकई परवाह है। इसलिए सिर्फ सीखना ही काफी नहीं, बल्कि आप जो कुछ भी सीख रहे हैं, उससे भावनात्मक रूप से जुड़ना भी महत्वपूर्ण है। यदि आप व्यस्त होने के बाद भी कुछ नया सीखने के लिए वक्त निकाल रहे हैं, तो दूसरों की बजाय अपनी अपेक्षाओं और मूल्यों की परवाह करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें