भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्पेशलिस्ट और जनरल ड्यूटी मेडिकल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें आवेदकों की भर्ती बिना किसी परीक्षा के की जाएगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक 10 और 17 मई को साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दिए गए पते पर जाकर साक्षात्कार में हिस्सा लेना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश, असम, चंडीगढ़, देहरादून और छत्तीसगढ़ के 88 पदों पर नियुक्त किया जाएगा। बता दें आवेदकों की भर्ती तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। तीन साल के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।