उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 9534 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर और पीएससी एवं अग्निश्मान द्वितीय अधिकारी के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 21 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों की वजह से आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को वांछित प्रमाण पत्र बनवाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। बता दें इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई थी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जाकर देख सकते हैं।