फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी की भर्ती : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में रिक्तियां, अनुभवी युवा पत्रकार करें आवेदन

Sun, 25 Jul 2021 04:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपीएससी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों पर पत्रकार आवेदन कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में रिक्त 34 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
यूपीएससी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों पर पत्रकार आवेदन कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में रिक्त 34 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी कि सीनियर ग्रेड इंडियन इंफोर्मेशन सर्विस के लिए यह पद स्थायी हैं और भारतीय सूचना सेवा के ग्रुप 'बी' (गैजेटेड) श्रेणी के अधीन है। इसके तहत दो रिक्तियां दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) वाले आवेदकों की श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2021 है।

10 भाषाओं में होगी भर्ती
भर्ती 10 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं के लिए की जाएगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, ओडिया, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, असमिया और मणिपुरी शामिल है। यूपीएससी ने कहा, सीनियर ग्रेड इंडियन इंफोर्मेशन सर्विस ग्रुप 'बी' (गैजेटेड) के पदों पर सीधी भर्ती भाषा-वार की जाएगी। किसी भी भाषा के लिए कोई श्रेणी-वार / समुदाय-वार आरक्षण नहीं होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
upsc - फोटो : file photo
पदों की संख्या और आरक्षण
  1. सामान्य - 17
  2. ईडब्ल्यूएस -  3
  3. ओबीसी - 8
  4. अनुसूचित जाति - 4
  5. एसटी - 2
  6. पीडब्ल्यूबीडी - 2
कुल - 34
विज्ञापन

3 of 5
सूचना और प्रसारण मंत्रालय - फोटो : My GOV
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए उनके लिए आरक्षित रिक्तियों के संबंध में 35 वर्ष तक की उम्र तक, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उनके लिए आरक्षित रिक्तियों के संबंध में 33 वर्ष की आयु तक आवेदन की छूट है। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, इस कोटे में एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 43 वर्ष तक की छूट है। 
 

4 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता  
भारतीय सूचना सेवा समूह 'बी' (राजपत्रित) में पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास पत्रकारिता / जनसंचार विषय में डिप्लोमा / स्नातकोत्तर डिप्लोमा वाले या पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक डिग्री वाले लोग इस पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा तक संबंधित भारतीय भाषा का अध्ययन किया हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पात्रता मानदंड 
उम्मीदवारों को सरकारी विभाग / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम / स्वायत्त संगठन / समाचार एजेंसी / भारत के समाचार पत्रों के रजिस्ट्रार / किसी अन्य सूचीबद्ध निजी संगठनों के साथ पंजीकृत समाचार पत्र में पत्रकारिता, प्रचार या जनसंपर्क कार्य का दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन और भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग के पोर्टल पर विजिट करें।
UPSC : Senior Grade of Indian Information Service 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें