फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2023: स्टाफ नर्स आयुर्वेद के पदों पर भर्तियां, 40 साल वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Fri, 08 Sep 2023 03:32 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Recruitment 2023: यूपीपीएससी ने स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के 300 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UPPSC Staff Nurse Ayurved Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया चल रही है। मेडिकल के क्षेत्र काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। 04 अक्तूबर 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
nurse - फोटो : फाइल फोटो

UPPSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश आयुष विभाग (आयुर्वेद) में स्टाफ नर्सों की 300 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 48 रिक्तियां स्टाफ नर्स पुरुष के लिए और 252 रिक्तियां स्टाफ नर्स महिला के लिए हैं।

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स आयुर्वेद के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

4 of 6
NURSE
सामान्य/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग या पिछड़े वर्ग की किसी अन्य श्रेणी में आते हैं तो उन्हें परीक्षा शुल्क के रूप में कुल 125 रुपये का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित वर्ग/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों को 65 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञान विषय के साथ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। इसके साथ ही मेडिकल और सर्जिकल नर्सिंग (आयुर्वेद) में डिप्लोमा/ मिडवाइफरी (आयुर्वेद) में डिप्लोमा, आयुर्वेद नर्स और मिडवाइफ (धात्री) के रूप में प्रमाण पत्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Staff Nurse Ayurved ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर स्टाफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें। 

  • पंजीकरण करें, और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें