फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती : दारोगा और एसआई के 9534 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

Mon, 24 May 2021 09:04 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Recruitment 2021 SI Daroga last date extended : अधिसूचना के अनुसार पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर भर्ती 
विज्ञापन
1 of 6
यूपी पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 9534 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जून कर दिया है। यूपीपीआरपीबी द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किंतु देश में कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 मई कर दिया गया था। लेकिन अब इसे एक बार और आगे बढ़ाते हु़ए उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 15 जून, 2021 तक की मोहलत दी गई है। 

आज के समय में पुलिस विभाग में नौकरी करना हर युवा का सपना होता है क्योंकि यहां एक अच्छी सैलरी तो मिलती ही है इसके साथ-साथ आपको रूतबा और सम्मान भी  मिलता है। ऐसे युवा जो जोखिम और जंग को हमेशा मात देने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने का साहस रखते हैं आज हम उन्हीं युवाओं के लिए एक बेहतर करियर विकल्प की जानकारी देने जा रहे हैं। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
UP Police SI Recruitment 2021 - फोटो : Self
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी।  आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, वेतनमान -पे बैंड-9300-34800 व ग्रेड पे -4200 के क्रमश: 9027, 484 एवं 23 अर्थात कुल-9534 रिक्त पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें पुरुष अधिकारियों के साथ ही महिला अधिकारियों के लिए भी पद हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर ही रिक्तियां हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों का विवरण 
 
श्रेणी संख्या
अनारक्षित 3613
ईडब्ल्यूएस 902
अन्य पिछड़ा वर्ग 2437
अनुसूचित जाति 1895
अनुसूचित जनजाति 180
कुल 9027 

4 of 6
यूपी पुलिस मुख्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
प्लाटून कमांडर, पीएसी के पदों का विवरण
 
श्रेणी संख्या
अनारक्षित 194
ईडब्ल्यूएस 48
अन्य पिछड़ा वर्ग 131
अनुसूचित जाति 101
अनुसूचित जनजाति 10
कुल 484
विज्ञापन

5 of 6
up police - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों का विवरण
 
श्रेणी संख्या
अनारक्षित 10
ईडब्ल्यूएस 2
अन्य पिछड़ा वर्ग 6
अनुसूचित जाति 5
अनुसूचित जनजाति 0
कुल 23

उपरोक्त पदों के लिए भर्ती आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 01 अप्रैल, 2021 थी। जबकि आवदेन प्रक्रिया 15 जून, 2021 को रात्रि 12 बजे समाप्त होगी। आवेदन शुल्क और फॉर्म सबमिट भी इसी समय सीमा में करना होगा। इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस डायल 112 आपातकालीन सेवा - फोटो : amar ujala
योग्यता मानदंड  
नागरिक पुलिस में एसआई पद व प्लाटून कमांडर, पीएसी के लिए - किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए साइंस विषय से स्नातक होना जरूरी है।

आयु सीमा
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई, 1993 के पहले और 01 जुलाई, 2000 के पश्चात न हुआ हो। हालांकि, राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में पांच-पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

यहां देखें पूरी भर्ती अधिसूचना
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें भर्ती अधिसूचना का पूरा नोटिफिकेशन : UP Police Recruitment Notification 2021
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें