फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: इस सप्ताह में खत्म हो रही इन चार बड़ी सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन की समय-सीमा, यहां जानिए सबकी डिटेल

Tue, 12 Oct 2021 07:42 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Govt Job Openings in this week:  इनमें राज्य लोक सेवा आयोगों से लेकर, शिक्षक भर्ती बोर्ड की भर्तियां भी हैं तो देश की दिग्गज तेल एवं गैस कंपनी की बड़े स्तर पर भर्ती की भी जानकारी है। यहां इस खबर में सभी सरकारी भर्तियों का जानकारी दी गई है, जहां आप इस सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं :- 
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics
Top Govt Job Openings to apply in this week : कोरोना महामारी के कारण अनिश्चिता भरे वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। सभी को किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह विशेष खबरआपके लिए बेहद अहम है। केंद्र और राज्य सरकारों के कुछ विभागों, सरकारी निगमों, आयोग और कंपनियों में इस सप्ताह कईं भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया बंद कर होने वाली हैं, तो वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। इनमें राज्य लोक सेवा आयोगों से लेकर, शिक्षक भर्ती बोर्ड की भर्तियां भी हैं तो देश की दिग्गज तेल एवं गैस कंपनी की बड़े स्तर पर भर्ती की भी जानकारी है। यहां इस खबर में सभी सरकारी भर्तियों का जानकारी दी गई है, जहां आप इस सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं, तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ... 
विज्ञापन

UPPSC Jobs 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती

2 of 5
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीएसएससी ने भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यूपीएसएससी (UPPSC) ने यूपी सचिवालय भर्ती 2013 के लिए अतिरिक्त निजी सचिव (APS) के पदों के संबंध में नई अधिसूचना जारी की है। यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 2013 के पहले पंजीकृत उम्मीदवार 13 सितंबर, 2021 से 12 अक्तूबर, 2021 तक भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। 

पद का नाम : Additional Private Secretary (एपीएस)
पदों की संख्या : 176 पद
संभावित मासिक वेतन : 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक 
ग्रेड पे स्केल : 4,800 रुपये

ऑनलाइन आवेदन लिंक: UPPSC APS Recruitment 2021
यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट
UPPSC APS Recruitment 2021 की आधिकारिक अधिसूचना 
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

3 of 5
cgpsc
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के 595 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर, 2021 को दोपहर 12 बजे से आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर शुरू हुए थे। शोध या शिक्षण में 10 साल के अनुभव के साथ शोध क्षेत्र में काम के रिकॉर्ड के साथ पीएचडी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार 12 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन करने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

TRB Recruitment 2021: शिक्षक भर्ती बोर्ड ने निकालीं 2200 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां

4 of 5
TN TRB Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शिक्षक बनने के लिए भर्तियों का इंतजार कर रहे डिग्री धारी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB), तमिलनाडु ने TRB पोस्ट ग्रेजुएट असिस्टेंट और अन्य पदों की भर्ती 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तमिलनाडु टीआरबी (TRB) पीजी सहायक भर्ती 2021 के लिए 16 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2021 के बीच आवेदन कर सकते हैं।

TN TRB Recruitment 2021 रिक्तियों का विवरण
  • पद का नाम - स्नातकोत्तर सहायक / शारीरिक शिक्षा निदेशक ग्रेड - I और कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड- I
  • रिक्तियों की संख्या - 2207 (1960 वर्तमान रिक्ति + 247 बैकलॉग रिक्ति)
  • पोस्ट कोड - 21PG
  • वेतनमान - लेवल - 18 के तहत 36,900 रुपये - 1,16,600 रुपये तक 
  • विभाग - तमिलनाडु हायर सेकेंडरी एजुकेशनल सर्विस

TN TRB Recruitment 2021 आवेदन और चयन प्रक्रिया
सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2021 तक ऑफिशियल वेबसाइट- trb.tn.nic.in पर केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करें। आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और प्रमाण-पत्र सत्यापन पर आधारित होगा।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

ONGC Recruitment 2021: ओएनजीसी में ट्रेनी पदों के लिए बंपर भर्ती

5 of 5
ओएनजीसी अपतटीय बॉम्बे हाई फील्ड - फोटो : ओएनजीसी
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंजीनियरिंग और भू-विज्ञान जैसे कई विभागों में स्नातक ट्रेनी पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रही है। स्नातक पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर पहले राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट ट्रेनी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती 2020 की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। ओएनजीसी में ग्रेजुएट ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवारों के पास अपने संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन GATE 2020 की परीक्षा में उनके अंकों, योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ओएनजीसी भर्ती 2021 विवरण 
क्रम संख्या    पद नाम     रिक्तियां

1.   एईई (सीमेंटिंग)     07 पद
2.   एईई (सिविल)     18 पद
3.   एईई (ड्रिलिंग)     28 पद
4.   एईई (इलेक्ट्रिकल)     39 पद
5.   एईई (इलेक्ट्रानिक्स)     05 पद
6.   एईई (इंस्ट्रूमेंटेशन)     32 पद
7.   एईई (मैकेनिकल)     31 पद
8.   एईई (प्रोडक्शन) केमिकल     16 पद
9.   एईई (प्रोडक्शन) पेट्रोलियम     12 पद
10.   एईई (रिजर्वायर)     07 पद
11.    केमिस्ट     15 पद
12.    जियो लॉजिस्ट     19 पद
13.    जियो फिजिस्ट (सरफेस)     24 पद
14.    जियो फिजिस्ट (वैल्स)     12 पद
15.    मटीरियल मैनेजमेंट (ऑफिसर)     12 पद
16.    प्रोग्रामिंग ऑफिसर     05 पद
17.    ट्रांसपोर्ट ऑफिसर     07 पद
18.    इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग     03 पद 

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने एवं डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें