फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Jobs Of The Week: हफ्ते के आखिर में ये रही पांच बड़ी नौकरियां, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन? 

Sun, 29 May 2022 05:50 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Top Jobs Of The Week: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको हम यहां हफ्ते की पांच ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन पद और वेतन पाप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Top Jobs Of The Week - फोटो : Amar Ujala
दिन रात एक कर के सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हम लाए हैं हफ्ते की पांच बड़ी सरकारी भर्तियों के बारे में जानकारी। इस खबर में हम आपको भर्ती, इससे जुड़ी जरूरी तारीख और आवेदन करने की प्रक्रिया को साझा करेंगे। आइए जानते हैं-:
विज्ञापन

2 of 6
BRO Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) में बंपर भर्तियां
बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने स्टोर कीपर टेक्नीकल (SKT) और मल्टी स्किल वर्कर (MSW) के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इससे जुड़ा शॉर्ट नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इनमें से 377 पद स्टोर कीपर टेक्नीकल (SKT) और 499 पद मल्टी स्किल वर्कर (MSW) के लिए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.bro.gov.in पर जाकर जमा कर सकेंगे।

भर्ती के बारे में पूरा विवरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

3 of 6
Top Jobs Of The Week - फोटो : Social Media
पश्चिम बंगाल पुलिस विभाग में 1666 पदों पर भर्तियां
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्ती जारी की है। कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया रविवार 29 मई, 2022 से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 को निर्धारित की है। रिक्त पदों की कुल संख्या 1666 है। इनमें 1410 पद कॉन्स्टेबल और 256 पद लेडी कॉन्स्टेबल के लिए निर्धारित हैं। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

भर्ती के बारे में पूरा विवरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

4 of 6
BSSC CGL Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
बिहार एसएससी में दो हजार से अधिक पदों पर भर्तियां
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य औऱ इच्छुक उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की आखिरी तारीख पहले 17 मई थी। हालांकि, इसे बढ़ाकर अब 1 जून, 2022 कर दिया गया है। भर्ती के माध्यम से कुल  2187 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर शामिल हैं। 

भर्ती के बारे में पूरा विवरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
 
विज्ञापन

5 of 6
UPPCL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी का मौका
UPPCL ने कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर कर सकते हैं। कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर रिक्त पदों की कुल संख्या 24 निर्धारित की है। UPPCL ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून, 2022 को निर्धारित की है। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। 

भर्ती के बारे में पूरा विवरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
IBPS में रिसर्च एसोसिएट के पद पर भर्ती
आईबीपीएस यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है।इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत सालाना वेतन करीब 12 लाख रुपये तक है।

भर्ती के बारे में पूरा विवरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें