BSSC CGL Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
बिहार एसएससी में दो हजार से अधिक पदों पर भर्तियां
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य औऱ इच्छुक उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की आखिरी तारीख पहले 17 मई थी। हालांकि, इसे बढ़ाकर अब 1 जून, 2022 कर दिया गया है। भर्ती के माध्यम से कुल 2187 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर शामिल हैं।
भर्ती के बारे में पूरा विवरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।