फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Recruitment 2021: MTS भर्ती परीक्षा में अगर दो या अधिक अभ्यर्थियों के आ गए समान मार्क्स तो इस दिलचस्प तरीके से होगा सफल अभ्यर्थी का चयन

सार

SSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक MTS भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। MTS की इस परीक्षा के लिए SSC ने फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था।
विज्ञापन
1 of 3
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि MTS के पदों पर भर्ती के लिए SSC द्वारा फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। MTS के इन पदों के लिए पहले 1 से 20 जुलाई तक परीक्षा का आयोजन होना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसको स्थगित करना पड़ा था। SSC द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक MTS भर्ती परीक्षा के लिए पेपर 1 का आयोजन अब 5 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और परीक्षा के आयोजन से पहले इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

SSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक सूचना के मुताबिक MTS भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 से 15 दिनों पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उनको परीक्षा से 4 दिन पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा तथा एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 3
प्रतिकात्मक रूप - फोटो : Social Media

अगर आ गए समान मार्क्स तो इस आधार पर होगा सफल अभ्यर्थी का फैसला :

MTS के पदों के लिए आयोजित किए जाने वाले इस भर्ती परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में यह संभव है कि इस परीक्षा में 2 या 2 से अधिक अभ्यर्थियों को समान अंक आ जाए। आइए जानते हैं कि ऐसी परिस्थिति में सफल अभ्यर्थी का फैसला किस आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

इस आधार पर होगा सफल अभ्यर्थी का फैसला :

SSC द्वारा MTS भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक पेपर 1 में समान मार्क्स आने पर सफल अभ्यर्थी का फैसला पेपर 2 के मार्क्स से किया जाएगा। यदि अभ्यर्थियों के पेपर 2 के मार्क्स भी समान हुए तो सफल अभ्यर्थी का फैसला उनके जन्मतिथि से किया जाएगा और जिस अभ्यर्थी की उम्र ज्यादा होगी उसे सफल घोषित किया जाएगा। अगर अभ्यर्थियों की उम्र भी समान होती है तो उस अभ्यर्थी को सफल घोषित किया जाएगा जिसके नाम का अल्फाबेट पहले आता हो।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC MTS, SSC GD, यूपी SI, UPSSSC PET समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें