SSC Chsl Recruitment 2020-21: कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम 2020 (CHSL) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 नवंबर, 2020 से शुरू भी हो चुकी है। इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी का मौका मिलेगा। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।