फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakti Dubey UPSC: पांचवें प्रयास में शक्ति दुबे बनीं टॉपर; जानें रिजल्ट देखते ही सबसे पहले किसे किया फोन

Tue, 22 Apr 2025 06:54 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Shakti Dubey UPSC Topper: तैयारी के शुरुआती दिनों पर बात करते हुए शक्ति ने कहा कि शुरुआत में वह भी बहुत कंफ्यूज्ड थीं, जैसा कि ज्यादातर एस्पिरेंट्स रहते हैं। शक्ति ने कहा, "मुझे लगता है पिछले चार प्रयासों में मैं स्ट्रक्चर्ड नहीं थी।" 
 
विज्ञापन
1 of 5
Shakti Dubey UPSC Topper - फोटो : एएनआई
UPSC Topper Shakti Dubey: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार टॉपर का ताज प्रयागराज की शक्ति दुबे के सर बंधा। उन्होंने अखिल भारतीय रैंक-1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। यह उनका पांचवां प्रयास (Shakti Dubey Attempt) था। इससे पहले वह चार बार इस परीक्षा में शामिल हो चुकी हैं। पिछले प्रयास में वे 12 अंकों से रह गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
शक्ति दुबे - फोटो : अमर उजाला

Shakti Dubey Education: शक्ति दुबे की पढ़ाई लिखाई

शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।

तैयारी के शुरुआती दिनों पर बात करते हुए शक्ति ने कहा कि शुरुआत में वह भी बहुत कंफ्यूज्ड थीं, जैसा कि ज्यादातर एस्पिरेंट्स रहते हैं। उन्होंने कहा, "शुरुआत में मेरे लिए सब अलग और नया था, लेकिन इसने मेरे व्यक्तित्व के विकास में सहयोग किया।" तैयारी के दौरान उन्होंने यूट्यूब और इंटरनेट पर टॉपर्स के खूब वीडियोज देखे।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शक्ति दुबे ने किया टॉप, यहां देखें टॉप-10 टॉपर की सूची
विज्ञापन

3 of 5
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे अपने पिता के साथ - फोटो : पीटीआई

रिजल्ट देखा तो शुरू में मुझे यकीन नहीं हुआ: शक्ति दुबे

शक्ति दुबे ने कहा कि जब उन्होंने रिजल्ट देखा तो शुरू में उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने रैंक-1 हासिल की है। इसके बाद, उन्होंने पहला फोन अपने पिता का किया और उन्हें इस उपलब्धि के बारे में बताया।

अपने पिछले प्रयासों पर बात करते हुए शक्ति ने कहा, "मुझे लगता है पिछले चार प्रयासों में मैं स्ट्रक्चर्ड नहीं थी। अगर मैं अपने पिछले प्रयास की बात करूं, जोकि मैंने पिछले साल ही दिया है, तो उसमें मैं प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करके इंटरव्यू तक पहुंची। मुझे लगता है कि पिछले वर्ष ऑप्शनल की तैयारी में थोड़ी कमी, जिसे मैंने इस वर्ष सुधारा और नतीजा आपके सामने है।"

यह भी पढ़ें: शक्ति दुबे को इससे पहले मिली थी निराशा, हर्षिता की माता नहीं; जानें यूपीएससी टॉपर्स के बारे में

4 of 5
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे के माता-पिता - फोटो : पीटीआई

माता-पिता ने क्या कहा?

शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र कुमार दुबे मूलरूप से बलिया जिला के बैरिया तहसील, थाना दोकती के रामपुर गांव के निवासी हैं। बेटी की उपलब्धि पर उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैंने उसकी पढ़ाई में सिर्फ़ यही भूमिका निभाई कि उसे जो कुछ भी चाहिए था, वह सब उपलब्ध कराता रहा। बाकी सब उसकी मेहनत और भगवान का आशीर्वाद था।"

देवेंद्र बताते हैं कि पिछले वर्ष दो नंबर से सफलता न मिलने के बाद शक्ति थोड़ा परेशान थीं, लेकिन हार नहीं मानीं, तैयारी में लगी रहीं और सफलता प्राप्त किया। शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र कुमार दुबे पुलिस विभाग में हैं। उनकी माता प्रेमा दुबे गृहणी हैं।

यह भी पढ़ें: पिता के सहयोग से मिली सफलता; महिलाओं के लिए कायम की मिसाल, यूपीएससी टॉपर हर्षिता गोयल के संघर्ष की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शक्ति दुबे (बाएं), हर्षिता गोयल (ऊपर), डोंगरे अर्चित पराग (नीचे) UPSC Toppers - फोटो : X (@DrJitendraSingh)
नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। जिसमें 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के, 109 ईडब्ल्यूएस श्रेणी, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं। शक्ति दुबे (Shakti Dubey UPSC) ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें