शक्ति की मां प्रेमा दुबे और शक्ति और शक्ति के पिता देवेंद्र दुबे
- फोटो : अमर उजाला
Shakti Dubey UPSC Topper: शक्ति दुबे (रैंक 1)
यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।
शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र कुमार दुबे कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं। मैंने उसकी पढ़ाई में सिर्फ़ यही भूमिका निभाई कि उसे जो कुछ भी चाहिए था, वह सब उपलब्ध कराता रहा। बाकी सब उसकी मेहनत और भगवान का आशीर्वाद था।"
देवेंद्र बताते हैं कि पिछले वर्ष दो नंबर से सफलता न मिलने के बाद शक्ति थोड़ा परेशान थीं, लेकिन हार नहीं मानीं, तैयारी में लगी रहीं और सफलता प्राप्त किया। शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र कुमार दुबे पुलिस विभाग में हैं। उनकी माता प्रेमा दुबे गृहणी हैं।