फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Recruitment 2021: एलआईसी में नौकरी का मौका, नौ लाख रुपये तक की शानदार सैलरी, जानें योग्यता

Wed, 26 May 2021 07:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एलआईसी एचएफएल भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवार नौ लाख रुपये सालाना के वेतन पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
LIC Jobs 2021
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन यानी जीवन बीमा निगम (LIC) के उपक्रम एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) में कई पदों पर भर्ती निकाली है। एलआईसी एचएफएल भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवार नौ लाख रुपये सालाना के वेतन पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत एलआईसी एचएफएल में रिक्त एसोसिएट ऑफिसर्स के छह पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जीवन बीमा निगम के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। 

एलआईसी एचएफएल में रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 24 मई, 2021 से हो गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के लिए आखिरी तारीख 07 जून, 2021 तय की गई है। एसोसिएट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का पे-स्केल सालाना छह से नौ लाख रुपये तक रहेगा। एलआईसी एचएफएल में निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सोशल वर्क या रूरल मैनेजमेंट में न्यूनतम 55 फीसदी मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री का होना जरूरी है। बता दें कि इस नौकरी के लिए कार्यस्थल दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, भोपाल, मुंबई रहेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
एलआईसी में नौकरी - फोटो : Twitter
अन्य आवश्यक योग्यता
  • लिखित और मौखिक संचार कौशल
  • मुख्यधारा के व्यापार मॉडल की समझ
  • परियोजना प्रबंधन, सीएसआर प्रस्तावों की सोर्सिंग से लेकर परियोजनाओं के मूल्यांकन तक
  • अनुसंधान और विश्लेषण कौशल
  • प्रजेंटेशन स्किल
 
विज्ञापन

3 of 4
LIC Housing Finance Limited vacancy
एचएफएल भर्ती आयु सीमा और आवेदन शुल्क 
एलआईसी एचएफएल भर्ती के लिए 23 वर्ष की आयु से लेकर 30 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं। आयु की गणना 01 जनवरी, 2021 तक की आयु के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह माह की परिवीक्षा अवधि होगी जिसे अधिकतम छह माह के लिए बढ़ाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
LIC Housing Finance Limited vacancy
एकाधिक आवेदन स्वीकार्य नहीं 
किसी भी उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक आवेदन जमा नहीं किया जाना चाहिए। एकाधिक आवेदनों के मामले में, केवल नवीनतम वैध (पूर्ण) आवेदन को ही रखा जाएगा। सात जून 2021 को या उससे पहले प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा। एलआईसी एचएफएल की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा किए गए रिज्यूमे को ही स्वीकार किया जाएगा। चयन उम्मीदवारों की उपयुक्तता पर निर्भर करेगा और कंपनी का निर्णय अंतिम होगा।

भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन के सीधे लिंक के लिए यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें