यूपीएसईएसएसबी पीजीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीजीटी: 314 पदों पर आवेदन करने का महिलाओं के पास आज अंतिम मौका
यूपीएसईएसएसबी यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 314 महिला शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें हिंदी के 47, संस्कृत के 34, नागरिक शास्त्र के 30, अर्थशास्त्र के 28, अंग्रेजी के 28, आर्ट्स के 27, इतिहास के 22, मनोविज्ञान के 12, संगीत वाद्य के 12, रसायन विज्ञान के 11, समाजशास्त्र के 11, होम साइंस के 11, भौतिक विज्ञान के 10, संगीत गायन के 09, भूगोल के 08, वनस्पति विज्ञान के 06, शिक्षा के 05, पीई के 02 और गणित के 01 के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। संबंधित विषय में स्नातकोत्तर और बीएड करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।