फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Sat, 30 Jan 2021 09:57 AM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
05 बड़ी सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला
सरकारी नौकरी पाने का सपना संजोए बैठे हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में भर्तियां हैं। इन 05 बड़ी सरकारी नौकरियों में 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ... 
विज्ञापन

2 of 6
Sarkari Naukri : DSRVS में 433 पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी - फोटो : DSRVS
DSRVS में 433 पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी
केंद्रीय स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लोयमेंट (DSRVS) की ओर से 433 पदों पर भर्ती आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन संयुक्त प्रशिक्षुओं की भर्ती (Combined Apprentice Recruitment) के लिए है। डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान राजस्थान के टोंक शहर में स्थित है। यह राज्य का एक प्रमुख केंद्रीय स्वायत्त संस्थान है।  सभी पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित है, जिसके तहत  20 फरवरी, 1986 के बाद और 20 फरवरी, 2003 से पहले जन्म हुआ हो वे ही अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं शैक्षणिक योग्यता में डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंटेंट राइटर, कार्यालय सहायक के पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, वेब डिजाइनर और कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन पद पर आवेदन के लिए स्नातक होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2021 है। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए  dsrvs/recruit पर  क्लिक करें।  
विज्ञापन

3 of 6
bhabha atomic research centre
BARC Recruitment 2021: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में कई पदों पर रिक्तियां
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नर्स, ड्राइवर, स्टाइपेंडरी ट्रेनी और अन्य विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक या उससे पहले barc.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की ओर से 63 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 53 रिक्तियां सीधी भर्ती के लिए और 10 स्टीपेंडरी ट्रेनी के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
 

4 of 6
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला
RBI में  सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती शुरू, 18 राज्यों में मिलेगी सरकारी नौकरी
RBI Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) यानी आरबीआई ने अपनी वेबसाइट rbi.org.in पर बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के पद के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और योग्य पूर्व सैनिक RBI के सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के 241 पदों के लिए योग्य एवं पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पद के लिए चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद एक देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षा (ऑनलाइन टेस्ट) के माध्यम से होगा। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या समकक्ष से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2021 है। भर्ती संबंधी अधिक विवरण जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतन आदि इस खबर में बताए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एनएचपीसी - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
NHPC: 10वीं पास के लिए नौकरियां, तुरंत करें आवेदन
एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। अधिक जानकारी के लिए यह खबर पढे़ं।
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
haryana police
हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 7000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 7298 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) के आधार पर किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल देना होगा। उसके बाद आखिर में शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) होगा। कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास हो। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  http://www.hssc.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2021 है। लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को प्रस्तावित है। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत खबर आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें