फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: इंतजार खत्म, यूपी-बिहार वालों के लिए ये हैं टॉप नौकरियां, आज ही करें आवेदन

Sun, 28 Feb 2021 07:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यूपी-बिहार वालों के लिए टॉप नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश और बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दोनों राज्यों के युवाओं के पास अपने राज्य में रोजगार पाने का बड़ा बेहतरीन अवसर आया है। हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बताने वाले हैं, जो विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार वासियों के लिए हैं। ये नौकरियां किसी अन्य राज्य की ओर से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार और बिहार सरकार की ओर से दी जा रही हैं।
इनमें 10वीं-12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, इंजीनियर भी आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश बेरोजगार युवा काम की तलाश में देशभर में जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन ने इन्हें सबसे अधिक नुकसान पहुंचा था। लॉकडाउन के कारण सभी को न चाहते हुए भूखे, थके-हारे अपने मूल गांव, कस्बों और शहरों की ओर वापस लौटना पड़ा था।
खैर अब देशभर में लॉकडाउन हट गया है। उद्योग-धंधे और सरकारी संस्थान भी खुलने लगे हैं। ऐसे में एक बार फिर भर्तियों का दौर शुरू हो गया है। इस खबर की आगे कि स्लाइड्स में ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में बताया गया है, जो यूपी, उत्तराखंड और बिहार में हैं। तो फिर देर किस बात कि आइए आगे पढ़ें हैं और आज ही आवेदन करें ...
विज्ञापन

2 of 6
U.P. Secondary Education Service
यूपी के इस विभाग में 1894 पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां  
उत्तर प्रदेश के शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1894 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें स्नातकों के लिए सहायक अध्यापक के कुल 1504 पद और प्रधानाध्यापक के 390 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 03 मार्च से शुरू हो जाएगी। यहां आवेदन के लिए अंतिम 08 मार्च, 2021 है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन

3 of 6
fire department - फोटो : अमरउजाला
बिहार में 12वीं पास के लिए 2380 पदों पर हो रही भर्ती
केंद्रीय चयन परिषद (कांस्टेबल) बिहार (CSBC) के द्वारा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है। 12वीं पास अभ्यर्थी यहां 25 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार पुलिस फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें से 1487 पद पुरुषों के लिए व 893 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि यहां क्लिक कर पढ़ें।  

4 of 6
आईआईटी कानपुर
आईआईटी में आरएओ के पदों पर भर्ती  
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी, कानपुर में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद ग्रेड-I के हैं। यहां तीन पदों पर नियुक्तियां दी जानी हैं। इस पद के लिए संभावित वेतनमान दो लाख रुपए प्रतिमाह तक होगा। इन पदों पर अर्थ साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लानिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईआईटी, कानपुर की वेबसाइट पर विजिट करें या यहां क्लिक कर अधिसूचना पढ़ें। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 है। 
विज्ञापन

5 of 6
uksssc - फोटो : file photo
अकाउंटेंट, ऑडिटर समेत कई पदों पर हैं भर्तियां 
उत्तराखंड में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट समेत कई पदों के लिए निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि यहां क्लिक कर पढ़ें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UP Police SI Recruitment 2021 - फोटो : Self
उत्तर प्रदेश पुलिस में 9534 पदों पर निकली भर्ती 
उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि कुल-9534 रिक्त पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें पुरुष अधिकारियों के साथ ही महिला अधिकारियों के लिए भी पद हैं। आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावति वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी यहां विस्तार से पढ़ें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें