फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Jobs The Week: इस हफ्ते कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, अपनी पसंद की नौकरी देखकर अभी करें अप्लाई

Sun, 15 Oct 2023 04:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari jobs Of October 2023: इस हफ्ते कई सरकारी विभागों में भर्तियां शुरू हुई हैं। इन भर्तियों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक सभी अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अभी अपनी ड्रीम जॉब देखकर अप्लाई कर दें।
विज्ञापन
1 of 7
सप्ताह की बड़ी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics
Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB Assam) की ओर से असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल सहित कई अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होनी है। भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस भर्ती अभियान के तहत असम पुलिस में एसआई, कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल और अन्य सहित कुल 5563 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - slprbassam.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

Sarkari Job, UCIL Trade Apprentice Recruitment 2023

2 of 7
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ट्रेड अपरेंटिस के 243 पदों पर भर्ती चल रही है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। यूसीआईएल ट्रे़ड अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से 10वीं और आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। अभी आधिकारिक वेबसाइट ucil.gov.in पर जाएं और आवेदन कर लें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन

Sarkari Naukri, AIIMS Recruitment 2023

3 of 7
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
एम्स रायबरेली में ग्रुप बी के तहत में गैर संकाय के 100 पदों पर भर्ती की जानी है। 17 सितंबर से भर्ती चल रही है। इसके लिए 18 से 35 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। आवेदकों के पास 10+2 विज्ञान के साथ/स्नातक/बी.एससी. होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है।

Government Job, IB Recruitment 2023

4 of 7
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज मे भर्ती - फोटो : Pixabay
गृह मंत्रालय की तरफ से 10 वीं पास उम्मीदवारों के लिए आईबी में सुरक्षा सहायक/मोटर ट्रांसपोर्ट (SA/MT) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (एमटीएस/जनरल) के 677 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और 27 वर्ष है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result, OSSC CGL Recruitment 2023

5 of 7
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2023 के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 495 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजीकरण प्रक्रिया 11 नवंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ओएसएससी की आधिकारिक साइट - ossc.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023

6 of 7
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एनिमल अटेंडेंट के 5934 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारो से आवेदन मांगे हैं। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणी के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी और अन्य श्रेणियों के लिए 400 रुपये है। अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2023 तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sarkari Job, UKPSC JE Recruitment 2023

7 of 7
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तरफ से संयुक्त राज्य जूनियर इंजीनियर सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से राज्य में 1097 पदों पर जूनियर इंजीनियरों (JE) की भर्ती की जा रही है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के मुताबिक 44900 से 142400 रुपये तक वेतन मिल सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें