फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Jobs Of Week: ये हैं इस हफ्ते की बड़ी सरकारी नौकरियां, कई की अंतिम डेट है बेहद नजदीक; फटाफट कर दें अप्लाई

Sun, 08 Oct 2023 04:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Jobs Of the Week: इस हफ्ते कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। आप इनमें से अपनी पसंद की नौकरी देख अभी उसके लिए अप्लाई कर दें, क्योंकि इन भर्तियों में कई की अंतिम डेट बेहद नजदीक है।
विज्ञापन
1 of 7
JOBS - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Cabinet Secretariat Recruitment 2023: भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नियमित आधार पर डिप्टी फील्ड ऑफिसर के 125 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-07 के मुताबिक हर महीने 90,000 रुपये वेतन मिलेगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन

RSMSSB Animal Attendant Notification

2 of 7
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) में एनिमल अटेंडेंट के पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। बोर्ड ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एनिमल अटेंडेंट पदों पर आवेदन की शुरुआत 13 अक्तूबर से होगी, जबकि आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है। परीक्षा का एडमिट कार्ड और तारीख बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

TSPGCL Assistant Engineer Recruitment 2023

3 of 7
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (टीएसपीजीसीएल) में सहायक अभियंता पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार TSGENCO की आधिकारिक वेबसाइट tsgenco.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर 2023 तक है। तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 339 पदों को भरना है। आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

AIIMS Jodhpur Recruitment 2023

4 of 7
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अक्तूबर 2023 तक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा  21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। एम्स जोधपुर में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के 105 पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2023

5 of 7
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट besil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर 2023 तक है। इसके लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष (अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग है) होगी। 
विज्ञापन

DVC Recruitment For Executive Trainee Through GATE 2023

दामोदर घाटी निगम (DVC) ने पिछले साल गेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee Recruitment) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार डीवीसी की आधिकारिक साइट - dvc.gov.in पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2023 तक है। गौरतलब है कि ट्रेनी के पदों पर भर्ती GATE 2023 स्कोर के माध्यम से की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 91 पदों को भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

NCL Apprentice Recruitment 2023

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की तरफ से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ट्रेड (आईटी) अपरेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर 15 अक्तूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। मध्यप्रदेश क्षेत्र के लिए कुल 621 ट्रेड अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। उत्तर प्रदेश के लिए कुल 519 रिक्तियां जारी की गई हैं। अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 10वीं पास भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें