फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों में नौकरी का सुनहरा अवसर, इन तीन बड़े बैंकों में हो रही हैं भर्तियां, करें आवेदन

Sun, 22 Nov 2020 10:17 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी बैंक जॉब वैकेंसी 2020
सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देखते हैं तो यह खुशखबर आपके लिए है। सरकारी बैंकों में नौकरी करने का बेहतरीन मौका सामने आया है। हम आपको टॉप तीन बैंक नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप तुरंत आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां विभिन्न क्षेत्रों की हैं। आप अपनी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कौन से हैं ये बैंक और कब तक करना है आवेदन...
विज्ञापन

2 of 4
#पहली नौकरी: केनरा बैंक (Canara Bank) में नौकरी करने का सुनहरा सामने आया है। बैंक में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर, 2020 से शुरू हो रही है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 20 से 35 वर्ष के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक 25 नवंबर तक  उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन

3 of 4
#दूसरी नौकरी: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में नौकरी करने हेतु विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। डिजिटल सेल्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष और पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयन इंटरव्यू और जीडी के आधार पर किया जाएगा। 

(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन

4 of 4
#तीसरी नौकरी: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ और अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। पीओ के 2000 और अपरेंटिस के 8500 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इन दोनों ही पदों पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूरी जानकारी लें। 

पीओ (PO)
अपरेंटिस (Apprentice)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें